सोफिया के साथ हैं बिग बॉस के दर्शक, अरमान गलत है!

बिग बॉस 7 के घर से बाहर निकलने के साथ ही सोफिया ने अरमान कोहली के खिलाफ केस फाइल किया और ये कहा कि अरमान ने उनपर हाथ उठाने की कोशिश की और उन्हें टॉर्चर किया। हालांकि बिग बॉस के घर के अंदर ये कोई नयी बात नहीं है। घर में पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन इस बार सोफिया जिन्हें इस झगड़ के अगले ही दिन एलिमिनेशन के दिन एलिमिनेट कर दिया गया ने इस घर के झगड़े को पुलिस स्टेशन तक पहुंचाने की पहल की और उनकी वजह से अब अरमान काफी मुसीबत में फंस गये हैं। अरमान कोहली ने सोफिया के बद्तमीजी से बात की और साथ ही उन्हें धक्का भी दिया। सोफिया का कहना है कि अरमान ने झाड़ू के डंडे से उन्हें मारा भी। जबकि घर में अरमान ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है।

बिग बॉस के दर्शक भी सोफिया का साथ दे रहे हैं। दर्शकों ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है और कहा है कि अरमान के साथ ऐसा ही होना चाहिए। अरमान बहुत ही गंदा इंसान है और उसे लड़कियों के साथ बात करने की तमीज नहीं है। अरमान के साथ ही तनीषा का नाम भी जोड़ा जा रहा है और कहा जा रहा है कि तनीषा भी अपनी इज्जत खुद ही डुबा रही हैं। गौरी शर्मा ने लिखा अरमान एक बहुत ही घटिया आदमी है जिसे लड़कियों के साथ बात करने की तमीज तक नहीं है। और तनीषा भी पता नहीं क्यों उसका साथ देती है। मोहित त्यागी का कहना है अऱमान को महिलाओं की इज्जत करनी नहीं आती। उसे तो बिग बॉस शो से बाहर निकाल कर उसपर केस करना चाहिए। सोफिया ने बिल्कुल ठीक किया।

वहीं कुछ दर्शकों का ये भी कहना है कि अरमान गलत नहीं हैं। उन्होंने सोफिया के साथ कुछ गलत नहीं किया। सोफिया तो हर एक बात को बढ़ा चढाकर बताती है। उसे तो खुद पता नहीं कि वो क्या कर रही है। लेकिन अधिकतर लोगों की यही राय है कि अरमान बहुत ही गलत हैं और सोफिया सही हैं। अरमान पर केस होना ही चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X