21 साल बड़े नेता के साथ शादी करने पर ये क्या बोल गई एक्ट्रेस, उनके पास 24 कैरेट सोना का...

Snehal Rai On Gold Digger: टेलीविजन सीरियल 'इश्क का रंग सफेद' फेम स्नेहल राय ने कुछ दिनों पहले 21 साल बड़े नेता के साथ अपनी शादी की खबर से हर किसी को हैरान कर दिया था। इसके बाद स्नेहल को गोल्ड डिगर और पैसे की लालची होने के कारण इतने बड़े शख्स के साथ शादी जैसी टिप्पणियों के साथ ट्रोल किया जा रहा था।
गोल्ड डिगर कहने वाले ट्रोल्स को स्नेहल ने अब मुंहतोड़ जवाब दिया है। स्नेहल ने कहा है कि हां हूं मैं गोल्ड डिगर क्योंकि मेरे पति के पास 24 कैरेट सोने का दिल है। स्नेहल ने अपने खूबसूरत ये जवाब से हर किसी की बोलती बंद कर दी है।
आपको बता दें कि 'इश्क का रंग सफेद' एक्ट्रेस स्नेहल राय की शादी हो चुकी हैं। वो भी दस साल पहले। उनके पति राजनेता हैं। ये सब जानकारी पहली बार स्नेहल राय ने शेयर की है। ई-टाइम्स के साथ इंटरव्यू में स्नेहल राय ने पहली बार बताया कि उनके पति कौन हैं। कैसे वह पति से मिली और कैसे शादी का फैसला लिया।
स्नेहल राय ने बताया कि ऐसा नहीं है कि उन्होंने कभी शादी को छुपाया हो। बस उन्होंने कभी अपनी पर्सनल लाइफ पर डिस्कस नहीं किया। उन्होंने मैरिड विमेन ब्यूटी पीजेंट में भी हिस्सा लिया था। स्नेहल राय ने कहा, 'मैंने अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हूं। लेकिन सिर्फ शादी ही मेरी पहचान नहीं है।'
स्नेहल राय ने 23 साल की उम्र में शादी की थी। उनका मानना है कि शादी की वजह से करियर चौपट हो जाए, ऐसा जरूरी नहीं है। वह इसे गलत धारणा बताती हैं कि अगर शादी हो गई तो करियर दांव पर लग जाता है।
स्नेहल राय ने ये भी साझा किया कि कैसे उन्होंने शादी के बाद अपने करियर की शुरुआत की और उनके सुसरालवालों का क्या रिएक्शन था। स्नेहल राय कहती हैं, 'एक दिन देर रात मुझे कास्टिंग वाले आदमी का फोन आया और काम के बारे में पूछा। मेरे पति देर रात घर लौटने और सेफ्टी को लेकर चिंता करने लगे, लेकिन वह जानते हैं आखिर इंडस्ट्री कैसे काम करती है।'
स्नेहल राय के पति का नाम माधवेंद्र कुमार राय है। वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों की शादी को 10 साल पूरे हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











