दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई एक्ट्रेस.. पेट के अंदर जोर जोर से घूमने लगा बच्चा, वीडियो देख लोग हैरान

Smriti Khanna Pregnant: टीवी की मशहूर अभिनेत्री स्मृति खन्ना दूसरी बार मां बनने जा रही है और आपको बता दें कि इससे पहले उनकी बेटी हुई थी। अब शादी के 7 साल बाद एक बार फिर से वह दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है। साल 2020 में उन्होंने अपनी बेटी अनायका को जन्म दिया था और अब 4 साल बाद एक बार फिर से उनके घर पर एक नन्हा मेहमान आने वाला है।
खबर है कि स्मृति खन्ना की डिलीवरी 24 सितंबर को होने वाली है और बेबी नंबर 2 के लिए उनका पूरा परिवार भी काफी ज्यादा उत्साहित है। हालांकि एक्ट्रेस को अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए बेबी बंप की तस्वीरों को शेयर करते हुए देखा जाता है। लेकिन इस बार उन्होंने बहुत ही मैजिकल वीडियो को शेयर किया है।
दरअसल स्मृति खन्ना ने जिस वीडियो को शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि उनके पेट के अंदर बच्चा जोर-जोर से मूव कर रहा है। यह एकदम दिखने में मैजिकल नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा बहुत ही तेजी से पेट के अंदर मूव करता हुआ दिखाई दे रहा है। अब इस वीडियो को देखने के बाद में फैन्स का कहना है कि बच्चा शैतान और नटखट होगा।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्मृति खन्ना ने साल 2017 में गौतम गुप्ता के साथ में शादी की थी। एक्ट्रेस को मेरी आशिकी तुमसे ही और बालिका वधू जैसे मशहूर शोज में देखा जा चुका है। हालांकि वह अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications