..................... Smriti Irani TV Comeback Tulsi Returns in Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Sequel with High Security - Hindi Filmibeat

नेतागिरी छोड़कर अब वापस एक्टिंग की राह पर चलीं Smriti Irani? लोगों की पुरानी यादें होंगी ताजा!

Smriti Irani

Smriti Irani TV comeback: एक समय का सबसे फेमस टीवी शो 'Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi' अब एक नए अंदाज में लौटने को तैयार है। इस शो को लेकर सबसे रोमांचक बात यह है कि इस बार भी शो की पहचान बन चुकीं तुलसी, यानी स्मृति ईरानी, दोबारा छोटे पर्दे पर नजर आ सकती हैं।

स्मृति ईरानी की सुरक्षा के इंतजाम

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मृति ईरानी ने इस मोस्ट अवेटेड शो की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि, ये कोई आम शूटिंग नहीं होने वाला है। जी हां, सेट पर जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, ताकि स्मृति इरानी को किसी तरह की परेशानी ना हो।

सेट पर रखी गई है तगड़ी सुरक्षा

सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो शूटिंग के दौरान सभी क्रू मेंबर्स के मोबाइल फोन 'सील' कर दिए जा रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की जानकारी बाहर लीक न हो। सिर्फ स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय को ही फोन इस्तेमाल करने की छूट मिली है। शो की शूटिंग वाली जगह पर आवाजाही पर सख्त रोक है और सिक्योरिटी के लिए Z+ लेवल प्रोटेक्शन दी गई है।

ऑफिशियल बयान नहीं आया सामने

कुछ समय पहले एकता कपूर ने हिंट दिया था कि वो अपने नए शो में एक पॉलिटिकल चेहरा ला रही हैं। तभी से अटकलें तेज हो गई थीं कि वो स्मृति ईरानी की ओर इशारा कर रही हैं। अब जब शो की शूटिंग शुरू हो गई है, तो लगता है कि लगाए जा रहे ये कयास सही हैं। हालांकि, अभी तक स्मृति ईरानी या अमर उपाध्याय की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक शो को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

दर्शकों की पुरानी यादें होंगी ताजा

इस शो के साथ जहां लोगों की एक तरफ पुरानी यादें ताजा होंगी, वहीं दर्शकों को एक नई कहानी और ट्विस्ट्स भी देखने को मिलेंगे। ऐसे में फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब उनका पसंदीदा किरदार तुलसी दोबारा स्क्रीन पर नजर आएगी।

Read more about: smriti irani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X