..................... Smriti Irani's 'Baa' sends blessings for her political journey - Hindi Filmibeat

बवालों से परे स्मृति ईरानी को 'बा' ने भेजा अपना आशीर्वाद

Smriti Irani's 'Baa' sends blessings for her political journey
देश की नई मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के हलफनामे और उनके शैक्षिक योग्यता को लेकर भले ही देश में हाय-तौबा मची हो लेकिन इन सारी बातों से कोसो दूर उनके चाहने वाले स्मृति को उनकी कामयाबी पर बधाई देते थक नहीं रहे हैं। स्मृति को बधाई संदेश देने वाले लोगों में वो लोग भी शामिल हैं जो स्मृति के सबसे लोकप्रिय धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से जुड़े थे।

स्मृति ईरानी 12वीं पास, तो IIT, हारवर्ड से पढ़े नेताओं ने कौन से तीर मारे?

जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री सुधा शिवपुरी की जिन्होंने स्मृति के साथ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम किया था। सुधा ने शो में 'बा' की भूमिका निभायी थी। सुधा ने अपनी रील पोते की बहु तुलसी वीरानी यानी स्मृति को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेजी हैं। रंगमंच और फिल्म से ताल्लुक रखने वाली सुधा मुंबई में रहती हैं और दिसंबर 2013 को काफी बीमार हो गई थीं।

यहां तक कि वह करीब दो माह तक अस्पताल में रही थीं, फिलहाल वह ठीक हैं, लेकिन सांस की नली का ऑपरेशन होने की वजह से ज्यादा बात नहीं कर सकतीं।

इसके बावजूद 75 वर्षीया सुधा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने स्मृति को अपना आशीर्वाद भेजा है और कहा है कि खूब तरक्की करो। और मुझे फोन करना। आपको प्यार और शुभकामना।"

गौरतलब है कि पूर्व मॉडल, मिस इंडिया प्रतिभागी एवं अभिनेत्री स्मृति ने वर्ष 2003 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा। सोमवार को उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। सुधा ने कहा कि स्मृति समर्पित, मेहनती और ध्यान रखने वाली महिला हैं। वह काफी जागरूक हैं।

सुधा धारावाहिक 'मनीबेन डॉट कॉम' में भी स्मृति के साथ अभिनय कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, "वह सेट पर हर वक्त कुछ न कुछ पढ़ती रहती थी। फिलहाल सुधा शिवपुरी स्मृति की कामयाबी से बहुत ज्यादा खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X