एकता कपूर को स्मृति ईरानी का बेहद खास तोहफा, साथ आए क्योंकि सास भी कभी बहू थी के 40 स्टार्स
एकता कपूर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर स्मृति ईरानी ने उनके लिए एक बेहद खास तोहफा तैयार किया। दरअसल, आज 7 जून को एकता कपूर 45 साल की हो गईं। वहीं 3 जुलाई को उनका सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 20 साल का हो जाएगा।
इस मौके पर स्मृति ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी की कास्ट और क्रू से 40 लोगों को इकट्ठा किया जिन्होंने बड़े ही खास अंदाज़ में एकता कपूर को बर्थ डे विश किया।

दिलचस्प ये है कि पूरी कास्ट एक साथ एक ही तरीके से विश करती दिखी और इस पूरे वीडियो की सूत्रधार बनीं खुद स्मृति ईरानी। गौरतलब है कि इस सीरियल ने स्मृति को करियर की ऊंचाईयां दिखाई थीं।
जहां पूरी टीम ने एकता को जन्मदिन की बधाई दी वहीं कई स्टार्स हैं जिन्हें फैन्स पहचान ही नहीं पाए। इसलिए हम लाए हैं सीरियल से उनकी तस्वीरें, इस वीडियो के साथ -
देखिए इन सितारों ने एकता को कैसे विश किया -
View this post on InstagramLook who all came together after 20 years only for @ektarkapoor ..❤️❤️ . @chloejferns
A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on


Click it and Unblock the Notifications












