चुनाव हारने के बाद Smriti Irani की टीवी सीरियल में वापसी, साइन किया ये शो?

Smriti Irani Television Comeback: अभिनेत्री से राजनेता बनी स्मृति ईरानी ने पॉलिटिक्स में खुद को एक कद्दावर नेता के रूप में साबित कर दिया है। हालांकि लोक सभा चुनावों में इस बार स्मृति इरानी को अमेठी सीट से बुरी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद अब खबरे है कि स्मृति ईरानी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी के लिए कमर कस रही हैं।
स्मृति ईरानी का नाम टेलीविजन की दुनिया के टॉप शो से भी जोड़ा जा रहा है। खबरों के मुताबिक राजनेता और क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम स्मृति ईरानी अनुपमा में एंट्री कर सकती हैं। आखिरी बार 2009 में एक कॉमेडी शो में दिखाई देने के बाद यह टेलीविजन पर उनकी वापसी होगी।
हाल ही में, अनुपमा के निर्माताओं ने दर्शकों के सामने एक नया चैप्टर शुरू किया था जो अनुपमा के जीवन में शुरू होने के लिए तैयार है। रूपाली गांगुली (अनुपमा), अलीशा परवीन (आध्या) और शिवम खजुरिया (प्रेम) के अलावा ये भी शो का अहम हिस्सा होंगे।
इसके साथ ही शो को लेकर कई और दावे किए जा रहे हैं। स्मृति ईरानी जेनरेशन लीप के बाद अनुपमा का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कहा जाता है कि उनके पास एक विशेष कैमियो है जिसे वह रूपाली गांगुली के साथ शूट करेंगी। रुपाली गांगुली के साथ स्मृति ईरानी के इस कमबैक के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हो रहे हैं।
बता दें कि स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एकटिव रहती हैं और अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए एक से बढ़कर एक दिलचस्प पोस्ट शेयर करती रहती हैं। एक अभिनेत्री और राजनेता के रुप में स्मृति ईरानी की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।


Click it and Unblock the Notifications











