..................... Smriti Irani planning a comeback into the TV industry - Hindi Filmibeat

DHAMAKA...17 साल बाद सुपरस्टार का ऐसा कमबैक...चौंक जायेंगे...

By Prachi Dixit

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों चर्चा में हैं। एक तरफ हाल ही में उन्हें सूचना और प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। वहीं अब दूसरी तरफ उनके एक बार फिर छोटे पर्दे से जुड़ने की चर्चा जोरों पर है।

जी हां। ऐसी खबर है कि स्मृति एक बार फिर अपनी दोस्त एकता कपूर के शो में नजर आ सकती हैं। हाल ही में स्मृति और एकता की कई मुलाकातें इस तरफ संकेत भी दे रही हैं।

Smriti Irani

बीच में खबर यह भी आयी थी कि स्मृति एकता के नए शो कुंडली भाग्य में कैमियो करते हुए दिखाई देंगी। हालांकि वैसा हुआ नहीं।

Alert...सलमान..बिग बॅास...भारतीय टीवी शो को लेकर पाकिस्तान का बड़ा फैसला...

लेकिन अब नई जानकारी के मुताबिक स्मृति एकता के साथ किसी नए शो या फिर वेबसीरीज का निर्माण कर सकती हैं। मुमकिन यह भी है कि वह एकता के किसी वेबसीरीज का हिस्सा भी बने।

फिलहाल इस संबंध में दोनों में से किसी की तरफ से कोई पुख्ता जानकारी नहीं आयी है। गौरतलब है कि साल 2000 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी से स्मृति ईरानी को तुलसी के तौर पर हर घर में नई पहचान मिली थी।

बहरहाल,इस शो के 17 साल पूरे होने पर चलिए देखते हैं कि इस शो की स्टार कास्ट आज कितनी बदल चुकी है।
सच मानिए यह तस्वीरें आपको हैरान कर देंगी..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X