Smriti Irani Fees: स्मृति ईरानी ने दिखाई नेतागिरी, 8000 से फीस बढ़ाकर अब हर दिन इतने लाख लेगी तुलसी!

Smriti Irani Fees For Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: लोकसभा चुनाव हारने के बाद स्मृति ईरानी अब एक बार फिर से अपने एक्टिंग करियर पर फोक्स करती दिखाई दे रही हैं। सालों बाद स्मृति ईरानी एक बार फिर से टेलीविजन पर वापसी करने वाली हैं। उससे भी दिलचस्प बात ये हैं कि स्मृति तुलसी बनकर ही वापसी कर रही हैं।
बदले तेवर और बदले रुप के साथ स्मृति ईरानी में और भी कई चीजें बदल गई हैं। ऐसे में स्मृति ईरानी ने अब अपनी फीस भी कई गुना बढ़ा दी है। 'इंडिया फोरम' की रिपोर्ट के अनुसार, स्मृति ईरानी को शो के लिए प्रतिदिन 14 लाख रुपए दिए जाएंगे। साल 2000 में पहले सीजन के शुरुआती दिनों में स्मृति को प्रति एपिसोड 8000 रुपए की मामूली राशि दी गई थी। लेकिन जैसे-जैसे शो की लोकप्रियता बढ़ी और 'तुलसी' शो की स्टार बन गईं, उनकी फीस बढ़ती गई। अंत में, वह कथित तौर पर प्रति एपिसोड 50,000 रुपए ले रही थीं। ध्यान दें, अपकमिंग सीजन के लिए स्मृति की वर्तमान फीस की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मृति ईरानी ने इस मोस्ट अवेटेड शो की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि, ये कोई आम शूटिंग नहीं होने वाला है। जी हां, सेट पर जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, ताकि स्मृति इरानी को किसी तरह की परेशानी ना हो।
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो शूटिंग के दौरान सभी क्रू मेंबर्स के मोबाइल फोन 'सील' कर दिए जा रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की जानकारी बाहर लीक न हो। सिर्फ स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय को ही फोन इस्तेमाल करने की छूट मिली है। शो की शूटिंग वाली जगह पर आवाजाही पर सख्त रोक है और सिक्योरिटी के लिए Z+ लेवल प्रोटेक्शन दी गई है।
कुछ समय पहले एकता कपूर ने हिंट दिया था कि वो अपने नए शो में एक पॉलिटिकल चेहरा ला रही हैं। तभी से अटकलें तेज हो गई थीं कि वो स्मृति ईरानी की ओर इशारा कर रही हैं। अब जब शो की शूटिंग शुरू हो गई है, तो लगता है कि लगाए जा रहे ये कयास सही हैं। हालांकि, अभी तक स्मृति ईरानी या अमर उपाध्याय की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक शो को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
इस शो के साथ जहां लोगों की एक तरफ पुरानी यादें ताजा होंगी, वहीं दर्शकों को एक नई कहानी और ट्विस्ट्स भी देखने को मिलेंगे। ऐसे में फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब उनका पसंदीदा किरदार तुलसी दोबारा स्क्रीन पर नजर आएगी।


Click it and Unblock the Notifications