एकता की नई डायन स्मृति ईरानी
टीवी की दुनिया का ऐतिहासिक सीरयल क्योंकि सास भी कभी बहू थी... की मुख्य अभिनेत्री स्मृति ईरानी भले ही इस समय राजनैतिक गलियारों में सक्रिय हों लेकिन एक बार फिर से वो एकता कपूर के साथ बड़ा जादू करने के फिराक में हैं। खबर है कि टीवी क्वीन एकता कपूर अपनी आने वाली फिल्म एक थी डायन के मद्दे नजर एक टीवी शो डायन शुरू करने जा रही हैं जिसके एक एपीसोड में स्मृति भी दिखायी देंगी।
हालांकि इसके हर एपीसोड में एकता की फेवरट बहुएं जैसे साक्षी तंवर, मौली गांगुली और स्वेता तिवारी भी दिखायी देंगी।
आपको बता दें कि टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी वीरानी का किरदार निभा कर समृति ने इतिहास रचा था। लोग आज भी स्मृति को तुलसी के ही नाम से ज्यादा जानते हैं। पांच साल बाद स्मृति भी टीवी पर वापसी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
