..................... Smriti Irani aka tusli first look from kyuki saas bhi kahbhi bahi thi 2 leaked see here - Hindi Filmibeat

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से स्मृति ईरानी का फर्स्ट लुक हुआ लीक, मेकर्स ने कर दी बड़ी खिलवाड़

Smriti Irani First Look

Smriti Irani First Look: टीवी की दुनिया को छोड़कर राजनीति और अब राजनीति के बाद यू टर्न टीवी की तरफ मारने वाली स्मृति ईरानी इन दिनों अपने शो क्योंकि सास बी कभी बहू थी 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच अब क्योंकि सास बी कभी बहू थी 2 से स्मृति ईरानी का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है।

2000 में रिलीज हुए शो का सीक्वल जिसके लिए शो के फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सालों बाद एक बार फिर से स्मृति ईरानी तुसली विरानी के किरदार में दिखाई देने वाली हैं। स्मृति ईरानी के नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा हो रही है। स्मृति ईरानी के फैंस उन्हें तुलसी वीरानी के किरदार में देखकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर ने इस एआई जेनरेटेड फोटो बताया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर में आप देख सकते हैं, स्मृति ईरानी तुलसी के किरदार में नजर आ रही हैं। उन्होंने मैरून कलर की साड़ी पहन रखी है, जिस पर गोल्डन बॉर्डर है। वह लाइट मेकअप के साथ तुलसी के किरदार में नजर आ रही हैं। तस्वीर देखकर कुछ लोगों ने यह भी सवाल किया है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी, सीरियल के अंत-अंत में तुलसी को बहुत उम्रदराज दिखा दिया गया था, लेकिन इसमें उनका लुक कम उम्र का नजर आ रहा है।

इंस्टा बॉलीवुड नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर स्मृति ईरानी की तस्वीर साझा की गई है, जिसमें यह उनके नए लुक होने का दावा किया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इन्हें टीवी छोड़ राजनीति और राजनीति छोड़ टीवी में वापस आने के लिए ताने सुनाते हुए नजर आए हैं। एक यूजर ने पूछ लिया है कि अब अमेठी का क्या होगा?

Read more about: smriti irani bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X