स्मृति ईरानी को टीवी में काम करते हुए मिले इतने दुख, डिलीवरी के तीन बाद काम पर लौटीं, मिसकैरेज भी झेला और...

Smriti Irani

Smriti Irani TV comeback: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौटने जा रही हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में 'तुलसी विरानी' का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अब वह उसी यादगार रोल में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस आइकॉनिक रोल को निभाने के दौरान स्मृति ने कई बार अपनी पर्सनल लाइफ की परेशानियों को किनारे रखकर सिर्फ शो के लिए काम किया?

शूट के दौरान हुआ मिसकैरेज

स्मृति ईरानी ने हाल ही में बताया कि कैसे उन्होंने पर्सनल दिक्कतों के बावजूद काम जारी रखा। उन्होंने खुलासा किया कि बेटे के जन्म के महज तीन दिन बाद ही वे सेट पर लौट आई थीं। उस समय वह एक डेली सोप का हिस्सा थीं, जिसे हर रात टेलीकास्ट किया जाता था।

इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि जब वह मिसकैरेज से गुजर रही थीं, तब भी उन्होंने शो की शूटिंग नहीं रोकी। उस वक्त मेकर रवि चोपड़ा ने उन्हें एक हफ्ते की छुट्टी दी थी, लेकिन शो की डेली डेडलाइन के चलते वह ज्यादा आराम नहीं कर सकीं।

एकता कपूर को दिखानी पड़ी मेडिकल रिपोर्ट

स्मृति ने यह भी बताया कि जब उन्होंने कुछ समय के लिए शूटिंग नहीं की, तो टीम के एक सदस्य ने एकता कपूर को जाकर गलत जानकारी दी कि वह झूठ बोल रही हैं और शूटिंग से बच रही हैं। ऐसे में एकता को सच बताने के लिए स्मृति को अस्पताल जाना पड़ा और अपनी मेडिकल रिपोर्ट दिखानी पड़ी।

डिलीवरी के तुरंत बाद नौकरी से निकाला

स्मृति उस समय "कुछ दिल से" नाम के एक दूसरे शो में भी काम कर रही थीं। उन्होंने बताया कि अपने बच्चे को जन्म देने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें एक मैसेज मिला जिसमें लिखा था - "आपको शो से निकाल दिया गया है।" यह उस वक्त हुआ जब उन्होंने एक दिन पहले ही शूटिंग की थी।

मेकर्स ने पहले ही किसी और को उनकी जगह ले लिया था और उनके शूट किए गए एपिसोड्स को इस्तेमाल कर लिया। लेकिन स्मृति ने कोई गुस्सा नहीं दिखाया, सिर्फ मुस्कुरा दीं। उन्हें भरोसा था कि समय सबका हिसाब करता है।

सियासत में भी बनाई अलग पहचान

स्मृति ईरानी ने सिर्फ एक्टिंग तक ही खुद को सीमित नहीं रखा। 2003 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन की और 2004 में पार्टी की युवा शाखा में महाराष्ट्र उपाध्यक्ष बनीं। बाद में 2019 में अमेठी से लोकसभा चुनाव जीतकर उन्होंने राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल किया।

टीवी करियर की शुरुआत

स्मृति ने टेलीविजन की दुनिया में अपनी शुरुआत 'आतिश' नाम के शो से की थी। इसके बाद वह 'कविता' नामक शो में दिखाई दीं जो डीडी मेट्रो पर प्रसारित होता था। लेकिन उन्हें असली शोहरत मिली 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से, जहां उनका 'तुलसी' का किरदार आइकॉनिक बन गया।

Read more about: smriti irani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X