टीवी ने मुझे 'डार्लिंग डी' बना डाला : धर्मेन्द्र

इसके पीछे काफी हद तक बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन का हाथ है जिनके केबीसी ने टीवी की दुनिया में क्रांति का काम किया। ये कहना हमारा नहीं बल्कि बॉलीवुड के धर्म पा यानी की धर्मेन्द्र साहब का है, जो कलर्स के रियलिटी शो इंडिया गॉट टैलेंट में जज की भूमिका निभा रहे हैं।
अगले शुक्रवार से शुरू हो रहे इस शो से पहली बार धर्मेन्द्र टीवी की दुनिया में कदम रख रहे हैं। हालांकि वे अपनी फिल्म यमला, पगला, दिवाना के प्रमोशन के लिए कई रियलिटी शो में दिखायी पड़े थे लेकिन बतौर जज वो पहली बार किसी टीवी शो से जुड़ रहे हैं।
धर्मेन्द्र ने कहा कि अमिताभ बच्चन को टीवी वालों ने ही बिग बी बनाया है लेकिन मैं चूंकि अमिताभ से बड़ा हूं इसलिए मैं तो बिग डी नहीं बन सकता लेकिन हां टीवी का 'डार्लिंग डी' जरूर बन गया हूं।
आपको बता दें कि अगले शुक्रवार से इंडिया गॉट टैलेंट शो सीजन 3 की शुरूआत हो रही है, पिछले दो सीजन में बतौर गेस्ट सोनाली बेन्द्रे, किरण खेर और साजिद खान हिस्सा रहे थे। लेकिन इस बार साजिद खान की जगह आपको धर्मेन्द्र साहब नजर आयेगें। लेकिन उनका साथ देने के लिए सोनाली और किरण खेर मौजूद रहेगीं।


Click it and Unblock the Notifications











