'महाराणा प्रताप' के अकबर को गंभीर बीमारी

Small screen Akbar upset about leaving 'Maharana Pratap'
इन दिनों सोनी पर एक रियल हीरो शो 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप' की टीआरपी काफी हाई है लेकिन शो के किशोर अकबर का रोल निभा रहे अभिनेता साहिल देशमुख की हालत ठीक नहीं है। उन्हें 'लिम्फॉइड ल्यूकेमिया' बीमारी हो गयी है जिसकी वजह साहिल ने शो को छोड़ दिया है और अब उनकी जगह अरिश भिवांडीवाला को साइन कर लिया गया है जिन्होंने फिल्म अग्निपथ में अरिश भिवांडीवाला की भूमिका निभायी थी।

साहिल के बारे में उनकी मां रेशमा ने मीडिया को बताया, रेशमा ने कहा कि "साहिल को लिम्फॉइड ल्यूकेमिया बीमारी का पता चला था इसलिए कार्यक्रम बीच में छोड़ना पड़ा और साहिल इससे बेहद निराश है।"साहिल काफी समय से अस्वस्थ थे, लेकिन 11 अक्टूबर को उनके परिवार ने जाना कि वह एक गंभीर स्थिति से गुजर रहे थे।

उनकी मां ने कहा, "वह कुछ समय से बीमार थे। वह ठीक हुए, लेकिन अचानक उन्हें बुखार हो गया और हमें उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। गुरुवार को डॉक्टरों ने अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण कराने की सलाह दी और उन्हें शुक्रवार को इस बीमारी के बारे में पता चला।" 16 वर्षीय साहिल को मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित होली स्पिरीट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां वह कुछ दिन चिकित्सकों की देखरेख में रहेंगे।

एक नायक की रीयल गाथा 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप' सोनी पर सोमवार-शुक्रवार रात दस बजे प्रसारित किया जाता है जिसकी टीआरपी काफी हाई है।

Read more about: tv sony टीवी सोनी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X