सिरसा की सिमरन इंडियन आइडल के अंतिम 16 में

Indian Idol
सिरसा। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इंडियन आइडल शो में अंतिम 16 में जगह बनाने वाली सिमरन कौर की कामयाबी पर हर सिरसावासी खुशी से फूला नहीं समा रहा। 15 साल की सिमरन कौर इस उपलब्धि पर जश्न के साथ ही दुआओं का दौर भी शुरू हो गया कि फाइनल राउंड में सिमरन को कामयाबी मिले।

सारेगामापा में टॉप 18 तक का सफर करने वाली सिमरन ने शुक्रवार बेस्ट परफार्म किया। शो के पांच लाख प्रतिभागियों में पहले दौर में बेस्ट 86, दूसरे दौर में बेस्ट 36 और अब वह अंतिम 16 में पहुंचने में कामयाब हुई। वह 18 जून को फाइनल यानी गाला राउंड के लिए परफार्म करेगी।

सिमरन सोमवार को आशा भौंसले, सुनिधि चौहान, अनु मलिक, सलीम मर्चेट के सामने प्रस्तुति देगी। सिमरन छोटे उस्ताद कार्यक्रम में टॉप 15 तक का सफर तय कर चुकी है। इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों में सिमरन (15) सबसे कम उम्र की प्रतिभागी हैं।

राजेंद्रा पब्लिक स्कूल पंजुआना में 11वीं कक्षा में पढऩे वाली सिमरन कौर गहोत्रा के अंतिम 16 में पहुंचने के बाद यहां खुशी की लहर दौड़ गई। सिमरन की माता नङ्क्षरदर कौर, सहपाठी व उनके गुरु बेहद खुश हैं। सिमरन को शास्त्रीय संगीत सिखाने वाले बख्शी राम अपनी शिष्या की उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं। उनका कहना है कि उसमें वह प्रतिभा है जो इंडियन आइडल में होनी चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X