जीत गए जंग, फिर भी पर्दे से गायब हो गए गायिकी के ये दिग्गज
हाल ही में रिएलिटी शो वॉइस ऑफ इंडिया के विनर फरहान साबिर को घोषित किया गया है। वहीं कई सिंगिंग रियलिटी शो में विनर रह चुके दिग्गज आज पर्दे से गायब हैं। जानें ऐसे ही कुछ सिंगर्स के बारे में जिन्होंने अ
हाल ही में सिंगिग रिएलिटी शो 'वॉइस ऑफ इंडिया सीजन 2′ का ग्रैंड फिनाले हुआ है। वहीं ग्रैंड फिनाले के साथ ही इस शो के विनर का नाम भी एनाउंस हो गया है। इस शो में सबके चहेते रहे फरहान साबिर को विनर घोषित किया गया है।
इस शो में आखिर के टॉप 6 फाइनलिस्ट यानि सोना वकील, रसिका बोरकर, परख जेत सिंह, नियम कानूनगो और शरयू डेट में से फरहान साबिर ने ये खिताब अपने नाम किया। फरहान शुरू से ही दर्शकों और जजेस के चहेते बने रहे।
वहीं टीवी चैनलों पर सिंगिंग रियलिटी शो की होड़ सी लगी है। होड़ के इस दौर में कई शो से कई विनर भी निकले लेकिन उनमें से कुछ ही खुद को साबित कर पाए। कई विनर नहीं बने लेकिन बेहतरीन आवाज के लिए शो के दौरान काफी फेम मिला। वहीं फेम और खिताब मिलने के बाद भी कई ऐसे लोग भी हैं जो कहीं गुम हो गए। आगे की स्लाइड में जानिए ऐसे ही कुछ नाम-


Click it and Unblock the Notifications