सिंगिंग रियालिटी शोज में बच्चों का जीवन बर्बाद किया जा रहा है- सिंगर रेखा भारद्वाज

इस समय आप टीवी ऑन करेंगे तो शायद ही कोई ऐसी टीवी चैनल होगा जिसमें आपको रियालिटी शोज नहीं देखने को मिलें। डासिंग से लेकर सिंगिंग तक इस समय रियालिटी शोज की भरमार है। इस समय एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रही है। दरअसल सिंगिंग रियालिटी शोज को लेकर गायिका रेखा भारद्वाज ने अपीन बात कही है और इसमें चल रहे ड्रामे को सामने रखा है। रेखा भारद्वाज का कहना है कि.."मुझे समझ में नहीं आता है कि म्यूजिक रियलिटी शोज में इतना ड्रामा क्यों डाला जाता है?"

दरअसल उनको लगता है कि ये सब जो दिखाया जा रहा है ये सिर्फ एक नाटक है। इसके अलावा रेखा ने लिखा है कि.. " सबसे ज्यादा मुझे जो चीज निराश करती है वो ये है कि इन बच्चों को संगीत एक इबादत की तरह बताए जाने के बजाए हम उन्हें संगीत की प्रतियोगिता करना और ग्लैमरस दिखना सिखा रहे हैं।"

rekha bharadwaj, रेखा भारद्वाज

यही नहीं रेखा ने ये भी कहा कि.. यहां पर गुरु शिष्य के रिश्ते को एक तरह से तबाह करने का काम चल रहा है और कभी भी इस तरह के शो का हिस्सा नहीं बनेंगीं।

इन ट्वीट्स के बाद कई लोग रेखा की इस बात से सहमत भी दिखे थे। इस समय उनके ये ट्वीट्स सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये सब लोग सिर्फ टीआरपी के लिए किसी भी तरह का नाटक करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X