हिमांश से अपने ब्रेकअप पर नेहा कक्कड़ का नया खुलासा कहा, मैं दुखी हूं, उसने मुझे धोखा
तकरीबन एक महीने से अधिक का समय हो गया है। लेकिन सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके टूटे हुए दिल की कहानी का किस्सा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। नेहा ने सबसे पहले खुले आम इस बात का इसरार किया कि हिमांश कोहली ने उनके दिल के कई टुकड़े कर दिए हैं।
उनके पोस्ट से ऐसा लग रहा था कि किसी शक या फिर कोई बड़ी वजह के कारण खुद हिमांश ने उनसे अलग होने का फैसला लिया है। यह बात तब और पक्की हो गई जब लाइव शो और टीवी शो के दौरान नेहा अपने प्यार की तड़प को आंखों से झलका रही थीं।

लेकिन अब अपनी पुरानी लव स्टोरी की नई कहानी नेहा ने मीडिया को दी है। नेहा ने हिमांश के साथ अपने रिश्ते पर एक और खुलासा किया है।


Click it and Unblock the Notifications