सिंगर नेहा कक्कड़ के एक्स बॅायफ्रेंड ने Bigg Boss 13 के लिए कर दी लाखों की डिमांड !
Recommended Video
सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॅास 13 को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। खासकर कंटेस्टेंट को लेकर कई नामों की चर्चा शुरू है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि जितने कंटेस्टेंट घर के अंदर नहीं होंगे उससे अधिक नाम इस वक्त मीडिया रिपोर्ट में छाए हुए हैं।
संंभावित नामों में से अब एक और नया नाम सामने आया है। वो नाम है हिमांश कोहली का। हिमांश कोहली ने फिल्म 'यारियां' से अपना बॅालीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'जीना इसी का नाम है', 'स्वीटी वेड्स एनआरआई', 'रांची डायरीज' और 'दिल जो न कह सका' जैसी फिल्में की।

लेकिन ये सभी फिल्म असफल रही। अपनी फिल्मों से ज्यादा अधिक हिमांश अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा मेें रहे हैं। सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ उनकी दोस्ती, प्यार और फिर ब्रेकअप ने मीडिया में काफी सूर्खियां बटोरी हैं। नेहा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने टूटे हुए रिश्ते का ऐलान किया।
जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ। अब इस हंगामे का शोर बिग बॅास के घर में भी दिखाई दे सकता है। ऐसी खबर है कि हिमांश को बिग बॅास 13 का प्रस्ताव दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार शो में एंट्री के लिए हिमांश को हर एपिसोड के लिए 2 से 3 लाख की रकम दी जा सकती है। अगर वह महीने भर भी शो में रहते हैं तो उनकी कमाई लाखों में होगी।
चलिए आपको बताते हैं कि बिग बॅास के ऐसे कौन से कंटेस्टेंट हैं जो कि हाई फीस लेकर शो में आ चुके हैं..


Click it and Unblock the Notifications