'दिलबर-दिलबर' सांग पर नेहा कक्कड़ ने किया ऐसा डांस, लाखों लोग देख रहे हैं ये VIDEO
बॅालीवुड में नेहा कक्कड़ एकमात्र ऐसी सिंगर हैं जो कि अपने गाने के साथ डांस से भी जलवा बिखेरती रहती हैं। एक बार फिर से नेहा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।जहां पर वह अपने सांग दिलबर दिलबर पर ऐसा डांस कर रही हैं कि उनके फैंस ने ये वीडियो वायरल कर दिया है।
ये वीडियो नेहा के एक लाइफ एक्ट का हिस्सा है। वैसे ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि नेहा का डांस स्टाइल इतना अलग और यूनिक है कि जो उन्हें देखता है तो बस देखता रह जाता है। वीडियो में नेहा अपने गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। नेहा ने डांस के दौरान अपने स्टाइल का भी ध्यान रखा है।

जहां पर वह रेड हॅाट कलर के ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। नेहा के इस डांस को अब तक 7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। नेहा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि जब मैंने अपने ही गाने पर डांस किया दिलबर। ऐसे में नेहा के इस वीडियो पर उनके फैंस कई तरह के तारीफ से लकदक कमेंट दे रहे हैं।
नेहा के भाई टोनी ने लिखा है कि तुम्हारे जैसा कोई नहीं नेहू। नेहा की बहन सोनी ने लिखा है कि ये सिर्फ तुम ही कर सकती हो नेहा। चलिए आपको दिखाते हैं नेहा का ये वीडियो और कुछ खास तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











