सुपरस्टार ने की प्रिया प्रकाश वारियर के वीडियो के साथ ऐसी हरकत,VIRAL
इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए स्टार बनना आसान काम नहीं रहा है। हाल ही में प्रिया प्रकाश वारियर इसी तरह से फेम में आयी थी। आलम तो यह रहा है कि बॅालीवुड का हर स्टार प्रिया के इस आंख मार वीडियो पर फिदा हो चुका है।
इस फेहरिस्त में नया नाम सा रे गा मा पा लिटिल चैम्पस की जज नेहा कक्कड़ का शामिल हो गया है। नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे प्रिया के किस सीन को कॉपी करती दिख रही हैं।

लेकिन इस दौरान उनसे एक गलती हो गई। वे ट्रोल भी हो रही हैं।नेहा प्रिया को पूरी तरह से कॅापी करने में चूक गई। उन्होंने गन को उल्टे तरीके से पकड़ लिया था।
आपको बता दें कि नेहा के इस वीडियो को अभी तक 1,409,076 व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा है कि मैम गन उल्टी हो गई है। चलिए फिर बिना समय गंवाए आप भी देखिए नेहा का यह प्यारा सा वीडियो...
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि ये सभी सुपरस्टार भी इंटरनेट के नंबर 1 सुपरस्टार हैं...यहां देखिए...


Click it and Unblock the Notifications
