अपने बर्थडे पर नॉटी हुईं Neha Bhasin, पैंट उतारकर बिस्तर में लेटी, हाथो में लिया जाम और केक को ऐसे काटा कि...

Neha Bhasin Video: मशहूर सिंगर नेहा भसीन ने हाल ही में अपना 41वां जन्मदिन मनाया है और इस मौके पर वो काफी बोल्ड ड्रेस में नजर आई थीं लेकिन लगता है हसीना के सिर से उनके बर्थडे का भूत अभी उतरा ही नहीं है और इस बात का सबूत उनका हालिया सोशल मीडिया पोस्ट है।
नेहा भसीन ने 20 नवंबर को अपने बर्थडे की पार्टी दी थी और इस दौरान सिंगर का काफी बोल्ड अंदाज देखा गया था। उन्होंने पिंक कलर की कटआउट ड्रेस पहनी थी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। यही नहीं, अपने बर्थडे की रात नेहा को अपने पति को किस करते हुए भी स्पॉट किया गया था। दोनों ने पैपराजी के सामने कई बार किस किया।
अब नेहा ने एक और वीडियो शेयर कर दिया है, जिसमें वो केक काटती हुई नजर आ रही हैं। जी हां, बर्थडे के बाद भी हसीना के सिर से बर्थडे की खुमारी नहीं उतर रही है। उन्होंने इस वीडियो में दो तरह के कपड़े पहने है। एक तो उन्होंने पिंक बिकिनी पहनी है और बिस्तर पर लेट कर वो बिकिनी में केक काट रही हैं और दूसरा उन्होंने सिल्वर कलर का बॉडीसूट पहना है और इस आउटफिट में उन्होंने हाथ में जाम पकड़ा हुआ है।
इससे पहले नेहा भसीन ने अपनी केक काटते हुए फोटोज शेयर की थीं। नेहा भसीन ने केक के साथ जो तस्वीरें शेयर की थीं, उन फोटोज में नेहा भसीन बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही थीं। उन्होंने इन फोटोज में ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था और वो बड़े ही सिडक्टिव अंदाज में केट काटते और खाते हुए नजर आ रही थीं। उनकी ये फोटोज देखकर तो हर कोई हैरान रह गया था।


Click it and Unblock the Notifications











