Interview: सिंगर नीति मोहन के निशाने पर म्यूजिक इंडस्ट्री

द वाइस आफ इंडिया सीजन 2 की जज सिंगर नीति मोहन ने म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी दिलचस्प बाते साझा की।

नीति मोहन ने पॅापस्टार शो की विजेता बन अपना सफर शुरू किया। जिया रे से वह संगीत निर्देशकों की पहली पसंद बना दी। नीति द वॉयस ऑफ इडिया सीजन 2 को जज कर रही हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर उनकी सोच बाकी के गायकों से बेहद जुदा है। आइए जानते हैं नीति क्या कहना चाहती हैं।

नीति कहती हैं, पुराने जमाने के सिंगर कहीं गुम हो गए हैं। मैं इसे सही नहीं मानती हूं। हर किस्म के संगीत का दौर आता है। हम तो उन्हीं के गाने सुनकर बढ़े हुए हैं।

आज के वक्त की मांग यूनिक आवाज है। फिल्म इंडस्ट्री हो या म्यूजिक इंडस्ट्री हर जगह एक ही आलम है।

ठीक इसी तरह यूनिक आवाज पर दर्शकों की नजर पहले पड़ती है। म्यूजिक डायरेक्टर भी दर्शकों के हिसाब से ही काम करते हैं। वैसे भी हमारे देश में ऐसी कई यूनिक आवाजें हैं।

द वॉयस ऑफ इडिया सीजन जूनियर के बाद अब मैं सीनियर शो पर प्रतियोगियों को कोच कर रही हूं। इस शो के जरिए मैं ऐसी कई यूनिक आवाज सुन चुकी हूं, मैं अपने अनुभव से कहती हूं ऐसा बिल्कुल नही होता है।

जितनी मेहनत विनर के ताज को पाने के रियलिटी शो में करनी पड़ती है करनी पड़ती है उससे कई गुणा अधिक कोशिश अपनी आवाज को बड़े पर्दे पर सुनने के लिए करनी पड़ती है।

रहा सवाल मेरा मैं कला को बहुत अहमियत देती हूं। मेरे हिसाब से सिंगर को एक्टिंग की भी थोड़ी जानकारी होनी चाहिए। जब तक गानों के बोल को महसूस कर करके हम नहीं गाते तब तक गीत दर्शकों के दिल तक नहीं पहुंचते हैं।

जैस जिया रे गाने के बोल में बहुत एनर्जी थी।मैंने उसे उसी उत्साह के साथ गाया।स्क्रीन पर अनुष्का की एनर्जी और मेरी आवाज की एनर्जी एक तरह ही लग रही है। वहीं इश्क वाला लव में प्यार को जगह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X