तीन साल से शादीशुदा हैं ये फेमस सिंगर, आज खोला राज़, कहा - सबसे पति को छिपा कर रखा
मशहूर सिंगर, एक्टर और रियलिटी शो जज मोनाली ठाकुर ने आज सबको अपने पति से मिलवाकर चौंका दिया है। मोनाली ने माईक रिचर नाम के शख्स से शादी कर ली है। लेकिन जानते हैं ये शादी कब हुई है? आज नहीं, कल नहीं, तीन साल पहले।
जी हां, मोनाली ठाकुर, तीन साल से शादीशुदा हैं और ये बात उन्होंने सबसे छिपा कर रखी थी। अब एक इंटरव्यू में खुद मोनाली ने ही इस बात का खुलासा किया।

मोनाली ने अपने पति की एक तस्वीर शेयर करते हुए सबको उनके मिलवाया। माईक पेशे से एक बिज़नेसमैन हैं जो यूरोप के निवासी हैं। गौरतलब है कि मोनाली को लोग कलर्स के सिंगिंग शो द राइज़िंग स्टार्स की जज के तौर पर जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











