'राखी सावंत मेरी बेस्ट फ्रेंड है और उसे मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता'- मीका सिंह
एक ओर, जहां महामारी का खतरा अब भी मंडरा रहा है, वहीं ज़ी टीवी अपने नए रियलिटी शो, ज़ी कॉमेडी शो के जरिए अपने दर्शकों का तनाव दूर करने का प्रयास कर रहा है। जहां इस शो ने देश के हर परिवार को भारत के टॉप कॉमेडियन्स के साथ हंसने, खिलखिलाने और अपनी परेशानी भूल जाने का मौका दिया।
वहीं इस वीकेंड रैप सेंसेशन बादशाह स्पेशल गेस्ट के रूप में अपने चटपटे कमेंट्स और कुछ दिलचस्प खुलासों के साथ हमारा खूब मनोरंजन करेंगे! जहां बादशाह का कूल अंदाज़ और जबर्दस्त सिंगिंग स्किल्स दर्शकों के दिलो दिमाग पर छा छाएंगे, वहीं सभी 10 कॉमेडियन्स 'टीम हंसाएंगे' बनकर सामने आएंगे और सबको लोटपोट कर देंगे!

इस दौरान सभी कॉमेडियन्स के मजेदार एक्ट्स और मीका सिंह की हाजिरजवाबी सबको खूब गुदगुदाएगी, वहीं इस दौरान चित्राशी रावत, सुगंधा मिश्रा भोसले और सिद्धार्थ सागर के एक मजेदार गॉसिप एक्ट ने सभी को खूब हंसाया। असल में इस एक्ट के दौरान सिद्धार्थ ने राखी सावंत का रोल निभाया और अपनी जादुई परफॉर्मेंस से सभी को चौंका दिया। मीका इस परफॉर्मेंस पर बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने राखी के साथ अपने रिश्ते के बारे में एक दिलचस्प बात बताई। सभी को चौंकाते हुए इस सिंगर ने राखी को अपनी बेस्ट फ्रेंड बताया और कहा कि राखी को उनसे बेहतर कोई नहीं जानता।''
मीका सिंह ने बताया, ''मैं सिद्धार्थ सागर और उनके एक्ट्स का बड़ा फैन हूं। हालांकि आज वो बिल्कुल अलग ज़ोन में थे और उन्होंने वाकई एक बेहतरीन एक्ट किया। वो मेरी बेस्ट फ्रेंड राखी सावंत का रोल निभा रहे थे और उन्होंने इसे बखूबी निभाया। उन्होंने जिस तरह की एनर्जी दिखाई और जिस तरह की बारीकियां पकड़ीं, वो कमाल की थी! मुझे कहना पड़ेगा कि आपने पूरे एक्ट के दौरान जिस लहजे का इस्तेमाल किया, वो एकदम परफेक्ट था। राखी सावंत को मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता है तो मैं कह सकता हूं कि आपने उसकी मिमिक्री बहुत बढ़िया की है।''
जहां मीका सिंह के मजेदार खुलासे और बादशाह की जोरदार म्यूज़िकल परफॉर्मेंस आपको मंत्रमुग्ध कर देगी, वहीं आप इस वीकेंड के एपिसोड के दौरान ज़ी कॉमेडी शो के कलाकारों के कॉमिक एक्ट्स भी बिल्कुल मिस नहीं कर सकते।
तो दिल खोलकर हंसने और अपना तनाव दूर भगाने के लिए तैयार हो जाइए! देखिए ज़ी कॉमेडी शो, हर शनिवार।


Click it and Unblock the Notifications