सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ केस दर्ज, सेल्फी लेने आए फैन्स संग की बदतमीजी, तोड़ा चाहने वालों का फोन...
हरियाणा के जाने माने सिंगर मासूम शर्मा को कौन नहीं जानता। उनकी देसी गायकी के लोग दीवाने हैं। जैसे ही लोग मासूम शर्मा की झलक देखते हैं फैन्स सेल्फी लेने के लिए भागे चले आते हैं। वहीं नए साल के मौके पर तोशाम रोड़ स्थित एक रिसोर्ट में कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि मासूम शर्मा को गुस्सा आ गया और उन्होंने फैन्स के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।

सेल्फी लेने पर खड़ा हुआ बवाल
दरअसल मुलतानी चौक निवासी रिंकू नाम का आदमी नए साल की शाम तोशाम रोड पर बने एक रिसोर्ट के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। इस कार्यक्रम में हरियाणा के पॉपुलर सिंगर मासूम शर्मा भी आए हुए थे। वह अपने साथियों के साथ कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे। जब कार्यक्रम खत्म हुआ तभी मासूम शर्मा के पास कुछ लोग गए सेल्फी की इच्छा लेकर जिसमें से एक रिंकू भी थे।
मासून ने फैन्स संग की बदतमीजी
सेल्फी खिंचवाने के लिए जैसे ही रिंकू आगे बढ़े मासूम शर्मा ने रिंकू का फोन खींचकर जमीन पर पटक दिया। जिस वजह से फोन की स्क्रीन चकना चूर हो गई। इतना ही नहीं मासूम शर्मा ने अपने फैन्स से अभद्र भाषा तक में बात की। यह फैन्स को काफी बुरा लगा कि उनकी सबके सामने बदसलूकी हो रही है। रिंकू सिंह ने मासूम शर्मा की ऐसी बदसलूकी देखने के बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एसपी शशांक कुमार सावन रिंकू की शिकायत के आधार पर जांच कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











