KBC के 'बद्तमीज बच्चे' इशित भट्ट के सपोर्ट में उतरीं मशहूर सिंगर, बेल्ट ट्रीटमेंट पर भड़कते हुए कही ये बात

Chinmayi Sripada on KBC Kid: हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति शो में एक बच्चा आया था जिसका नाम इशित भट्ट था। इस बच्चे ने जिस तरह से अमिताभ बच्चन से बात की और सवालों के जवाब दिए उससे लोग भड़के हुए थे।
इस बच्चे को केबीसी के इतिहास का सबसे बदतमीज बच्चा कहा जा रहा है। लोग उसको ट्रोल कर रहे थे और यहां तक कह रहे थे कि बेल्ट से उसकी मार लगाई जाए।
बता दें कि अब इस बच्चे के सपोर्ट में एक मशहूर सिंगर उतर आईं हैं जिनका नाम चिन्मयी श्रीपदा है। इस सिंगर का कहना है कि देश में और भी कई मुद्दे हैं इस बच्चे पर अब चर्चा नहीं होना चाहिए। इसके अलावा उन्होने कफ सिरप मामले का भी जिक्र किया।
बदतमीज बच्चे के सपोर्ट में सिंगर
सिंगर चिन्मयी श्रीपदा का कहना है, ''इसके लिए हिम्मत चाहिए। ज़्यादातर में हिम्मत नहीं होती और वो अपना गुस्सा बच्चों पर निकालते हैं। बहुत से लोग बेल्ट ट्रीटमेंट चप्पल कह रहे हैं। किसी और के बच्चे के साथ सलूक। हैरानी की बात ये है कि इनमें से कई तो खुद माता-पिता हैं। भगवान ही जाने कि वो घर पर अपने ही बच्चों को कैसे पीट रहे हैं।'' इसके एक पोस्ट को रिपोस्ट किया है जिसमें लिखा है, ''भारत इतना गुस्सैल देश है कि वह अपना सारा गुस्सा और कुंठा एक बच्चे पर निकाल रहा है। इस गुस्से का एक प्रतिशत अपनी सरकार पर लगाएँ और आपको गड्ढों से मुक्त सड़कें, मज़बूत पुल, साँस लेने लायक हवा और चलने लायक फुटपाथ दिख सकते हैं।''
ये पोस्ट लिखकर वो कह रही हैं कि बच्चे के लिए ऐसी बातें करना पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने किसी तरह का रिएक्शन तो नहीं दिया था लेकिन साफ समझ में आ रहा था कि उनको बच्चे का व्यवहार कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











