..................... singer Armaan Malik issued a statement clear the relation with bigg boss ott 3 youtuber armaan malik - Hindi Filmibeat

अरमान मलिक के बिग बॉस में आने के बाद सिंगर 'अरमान मलिक' बोले- मेरी रेप्यूटेशन खराब हो रही है...

Armaan Malik

Singer Armaan Malik issued a statement: बिग बॉस (BIGG BOSS OTT 3) का जब से नया सीजन आया है तब से घर में जमकर हंगामे देखे जा सकते हैं। घर का माहौल अरमान मलिक द्वारा विशाल को लगाए गए चांटे की वजह से गरम है। घर के अंदर और बाहर दोनों जगह इस मुद्दे को लेकर हलचल मची हुई है। बता दें कि अरमान और विशाल का थप्पड़ वाला कांड जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया ह या न्यूज इसी के बारे में चर्चा हो रही है। ऐसे में कुछ सिंगर अरमान मलिक के फैन्स हैं जो नाम को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं।

ऐसे में सिंगर अरमान मलिक ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। इस स्टेटमेंट में वह कहते हैं कि- हैलो, मैं पिछले कुछ समय से एक मुद्दे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस प्वाइंट पर यह मुद्दा यह हाथ से जा रहा है। मुझे इसका कोई हल निकलना ही होगा। एक यूट्यूबर क्रिएटर जिसे पहले संदीप के नाम से जाना जाता था। उसने बाद में अपना नाम बदलकर अरमान मलिक रख लिया है और फिलहाल तो बिग बॉस ओटीटी 3 में है।

सिंगर अरमान आगे लिखते हैं कि - इससे बहुत भ्रम फैलता जा रहा है। कई लोग उसकी जगह मुझे टैग कर दे रहे हैं। और यह मान रहे हैं कि हम दोनों एक ही शख्स हैं। मैं साफ करता हू्ं कि मेरा उस इंसान से कोई नाता नहीं है। और मैं किसी भी तरह से उसका या उसकी लाइफस्टाइल को सपोर्ट नहीं करता हूं। ये सिचुएशन मेरी रेपुटेशन को नुकसान पहुंचा रही है और उन लोगों को गुमराह कर रही है जिन लोगों ने सालों से मेरा सपोर्ट किया है।

सिंगर आगे करते हैं कि मैं किसी को भी अपना नाम बदलने और अपना नाम अपना लेने से नहीं रोक सकता, लेकिन मैं अपनी कम्यूनिटी से रिक्वेस्ट करता हू्ं कि वह इससे बाहर निकलने में मेरी मदद करें। प्लीज उनसे रिलीट की हुई किसी भी पोस्ट को मुझे टैग ना करें। आपकी समझ और कॉपरेशन के लिए धन्यवाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X