..................... Simple kaur left acting and start restaurant as a business women now her net worth is 25 crore - Hindi Filmibeat

20 साल बाद छोड़ी एक्टिंग, रेस्टोरेंट की खोल डाली कई शहरों में चेन, 2 साल में ही ये हसीना बनी करोड़ों की मालकिन

Simple kaur

कई बार देखने के लिए मिलता है कि फिल्मी सितारे इंडस्ट्री में काम करने के लिए अपने घर परिवार तक को छोड़ देते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिसे साल 2022 में इंडस्ट्री से दूरी बना ली। हालांकि कुछ लोगों को तो ऐसा लगा था कि वह टीवी इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बाद में कुछ भी नहीं कर पाएंगी। लेकिन फैन्स को जानकर तब झटका लगा जब कथित तौर पर वह एक्ट्रेस 25 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालकिन बन गई। अब वह एक रेस्टोरेंट भी चला रही है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं टीवी के मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल की। एक्ट्रेस को शरारत और भाकरवादी जैसे सीरियल्स में देखा जा चुका है। हालांकि वह 20 साल से ज्यादा इंडस्ट्री में काम कर चुकी है। उन्होंने साल 2002 में एकता कपूर के सीरियल कुसुम से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तकरीबन 26 शोज में काम किया और फिर अब वह एक रेस्टोरेंट चेन चला रही है। उनका रेस्टोरेंट मुंबई के अलावा कई और जगहों पर भी चल रहा है।

सिंपल कौल को साल 2022 में सीरियल जिद्दी दिल माने ना में लीड किरदार निभाने को मिला था। उसके बाद में उन्होंने रेस्टोरेंट बिजनेस पर फोकस करने का फैसला लिया और लाइमलाइट से दूरी बना ली। उन्होंने अपनी दोस्त अदिति मलिक के साथ में बिजनेस वूमेन के तौर पर अपना करियर शुरू किया। उन्होंने मुंबई में अपना रेस्टोरेंट 1 बीएचके शुरू किया और फिर यह काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया।

सिंपल कौल का ये होममेड कैफे ओशिवारा, जुहू और वाशी इलाकों में बहुत अच्छे से चल रहा है। हाल ही में बेंगलुरु में एक नई ब्रांच भी उन्होंने खोली हुई है और अक्सर अपने रेस्टोरेंट की तस्वीरों को वह शेयर करती नजर आती है। डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार वह कल 25 करोड़ की मालकिन बन चुकी है। लेकिन अब उनका अंधेरी में एक चाइनीस फूड को लेकर रेस्टोरेंट खोलने पर फोकस है। सिंपल कौल ने साल 2010 में राहुल लुंबा साथ में शादी रचाई थी और शादी के बाद उन्होंने कुछ वक्त के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली थी। राहुल एक मशहूर लेखक और स्टोरीटेलर है। जो कि मुंबई में रहते हैं।

Read more about: simple kaur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X