सिंबा से पहले रणवीर सिंह और सुनील ग्रोवर का ये रिकॉर्ड तोड़ Video,फैंस के लिए धमाका
साल 2018 का सबसे बड़ा और आखिरी धमाका करने की तैयारी रणवीर सिंह ने कर ली है। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
ट्रेलर रिलीज के साथ इस रणवीर सिंह और सारा अली खान और अजय देवगन की ब्लॅाकबस्टर एंट्री की चर्चा जोरों पर है। सिंबा से पहले रणवीर और रोहित ने एक और तगड़ी प्लानिंग की है।

शादी के बाद रणवीर सीधे सिंबा की प्रमोशन में जुट गए हैं। इसके लिए वह सुनील ग्रोवर के नए शो कानपुर वाले खुरानाज में नजर आने वाले हैं। इसमें उनका साथ रोहित शेट्टी भी देंगे।
सुनील ग्रोवर के इस नए का आगाज 15 दिसंबर को रात 9.30 बजे होने वाला है। सिंबा इस साल के अंत के वीकेंड पर रिलीज हो रही है। रणवीर सिंह ने सुनील के साथ अपने इस शो की शूटिंग पूरी कर ली है।
इसका प्रमोशन वीडियो भी रिलीज किया गया है। यकीन मानिए ये देखने के बाद आपके लिए सुनील के शो का इंतजार करना और भी मुश्किल हो जाएगा। नीचे देखिए VIDEO


Click it and Unblock the Notifications