फैंस के लिए बुरी खबर, सिलसिला बदलते रिश्तों का इस दिन हो जाएगा बंद Shock !
2019 का आगाज फैंस के लिए बुरी खबर लेकर आया है। बीते साल इस बात की काफी चर्चा रही कि सिलसिला बदलते रिश्तों का शो जल्द बंद हो जाएगा। हालांकि ऐसा हुआ नहीं । यह शो नई कहानी के साथ आगे बढ़ता चला गया। लेकिन अब एक वेबसाइट ने दावा किया है कि यह शो सिर्फ एक महीने टीवी पर दिखाई देगा।
यानी कि फरवरी में सिलसिला बदलते रिश्तों का की कहानी का अंत कर दिया जाएगा। रिपोर्टस के मुताबिक शो का आखिरी एपिसोड 28 फरवरी को प्रसारित किया जाएगा। शक्ति और अदिति की जोड़ी दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आ रही है। यही वजह है कि शो टीआरपी में खुद को शामिल नहीं कर पा रहा है।
वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि शो की लीड स्टार दृष्टि धामी के शो छोड़कर जाना भी टीआरपी के लिहाज से बड़ी वजह रही है। मेकर्श शो में शादी के बाद बच्चे की तरफ कहानी को मोड़ना चाहते थे।

लेकिन दृष्टि स्क्रीन पर मां बनने के लिए तैयार नहीं थीं। उन्होंने इस शो से किनारा कर लिया। इसके बाद शो को बंद कर दिया गया। दूसरी तरफ ऑनलाइन प्लेटफॅार्म पर शो पर को अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
इसके बाद इसे दोबारा टीवी पर टेलीकास्ट किया गया। वापसी पर दर्शकों ने शो में अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई। फिलहाल इस तरह शो का बंद होना एक बार फिर फैंस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
इसके साथ ही हम आपको बताते हैं कि टीवी के सबसे लंबे शो जो कि आप सालों से देखते आए हैं और आपको पता भी नहीं...


Click it and Unblock the Notifications