सिकंदर खेर और जैकी श्रॉफ चिड़िया उड़ वेब सीरीज से करेंगे धमाका, बन गई शानदार जोड़ी!
साल 2022 फिल्मों के साथ साथ वेब सीरीज को लेकर भी काफी धमाकेदार साबित होगा। कई शानदार वेब सीरीज इस साल रिलीज होंगी और इस वक्त एक खबर चर्चा में चल रही है जो कि एक वेब सीरीज से संबंधित है। इस वेब सीरीज अभिनेता सिकंदर खेर नजर आएंगे। पता चला है कि इस सीरीज का नाम 'चिड़िया उड़' है। हरमन बावेजा और विक्की बाहरी द्वारा निर्मित यह शो एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग होगा।
इस शो का निर्देशन इक्का मराठी निर्देशक रवि जाधव करेंगे, जो बैंजो, छत्रपति शिवाजी और टाइमपास डुओलॉजी जैसी सुपर सफल फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। शो में स्लमडॉग मिलियनेयर फेम मधुर मित्तल भी अहम भूमिका में होंगे।

गौरतलब है कि सिकंदर खेर ने आर्या में काफी शानदार काम किया था और इसके लिए उनको सराहा जाता है। इस वेब शो की बात करें तो सिकंदर खेर के साथ सुपरस्टार जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं।
ऐसी खबरें हैं उनका किरदार काफी दमदार होगा और सिकंदर खेर को टक्कर देते हुए नजर आने वाले हैं। इस शो को लेकर दोनों ही काफी ज्यादा उत्साहित और ऐसा कहा जा रहा है कि धमाका काफी बड़ा होगा। सिकंदर खेर और जैकी श्रॉफ पहले भी फिल्म के लिए साथ आ चुके हैं।
एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली ये वेब सीरीज फैंस के लिए भी काफी खास होगी क्योंकि कोरोना काल में फिल्म थिएटर्स में रिलीज नहीं हो पा रहीं हैं। जैकी श्रॉफ काफी समय से किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन इस सीरीज से वो वापसी करेंगी। सिकंदर खेर के लिए ये एक बड़ा मौका है।


Click it and Unblock the Notifications











