Pics: देखें बिग बॉस में सिद्धू का यादगार सफर

बिग बॉस 6 के इस बार के सीजन के सबसे मजबूत दावेदार थे पूर्व क्रिकेटर और कॉमेडियन नवजोत सिंह सिद्धू। इस साल बिग बॉस के सभी प्रतिभागियों में से एकमात्र सिद्धू ही थे जो शुरुआत से खुद को टॉप के प्रतिभागियों में बनाए हुए थे। घर के सदस्यों के साथ साथ दर्शकों को भी सिद्धू काफी पसंद थे। सभी को यही लग रहा था कि इस बार बिग बॉस का खिताब सिद्धू ही जीतेंगे लेकिन गुजरात चुनावों में भाजपा का प्रचार करने के लिए सिद्धू को नरेंद्र मोदी के कहने पर बिग बॉस से वापस बुला लिया गया है।

इसी हफ्ते गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिद्धू की पत्नी को कॉल किया और कहा कि आने वाले चुनावों में उन्हें सिद्धू की जरुरत है तो वो सिद्धू को चैनल वालों से बात करके बिग बॉस के घर से बाहर निकालें। चैनल वालों ने मोदी के कहने पर सिद्धू इस शुक्रवार घर से बाहर बुला लिया ताकी वो चुनावों में हिस्सा ले सकें।

सिद्धू के जाने से पूरा बिग बॉस का घर काफी सूना और बेजान सा लगने लगा है। सिद्धू घर में एक बड़े की तरह थे जिन्हें हर कोई सम्मान की नज़र से देखता था और जिन्हें हर कोई पसंद करता था। घर की सभी लड़कियां तो सिद्धू के बेहद करीब थीं। सभी सिद्धू से अपने दिल की बात शेयर करते थे और सिद्धू भी एक बड़े भाई, दोस्त की तरह हर किसी को अपना प्यार और अपनापन बांटते थे। लोगों को हंसाने में भी सिद्धू सबसे आगे रहते थे और साथ ही कई बार बिग बॉस के घर में जन्म लेते झगड़ों को बड़ी ही सूझ बूझ से सिद्धू ने वहीं खत्म कर दिया।

बिग बॉस में सिद्धू का अब तक का सफर बड़ा ही अच्छा रहा हालांकि कई बार बिग बॉस के कंटस्टेंट ने सिद्धू के साथ भी लड़ाई की और कई बार सिद्धू भी थोड़ा नाराज हो गये लेकिन कुल मिलाकर सिद्धू बिग बॉस के घर की जान थे और उनके बाहर आने से कोई भी खुश नहीं था। आइये देखते हैं कैसा रहा बिग बॉस में सिद्धू का सफर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X