..................... sidharth shukla was on high protein diet daily 3 hour workout not fit couple of days | हाई प्रोटीन लेते थे सिद्धार्थ शुक्ला, घंटों का करते थे वर्कआउट, नहीं थे कुछ दिनों से ठीक! - Hindi Filmibeat

हाई प्रोटीन लेते थे सिद्धार्थ शुक्ला, घंटों का करते थे वर्कआउट, नहीं थे कुछ दिनों से ठीक!

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला के जिम ट्रेनर ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला कई दिनों से अच्छी तरह से एक्सरसाइज़ नहीं कर पा रहे थे। सिद्धार्थ शुक्ला आम तौर पर दो घंटे से ज़्यादा एक्सरसाइज़ करते थे। कई बार बीच में रेस्ट करते हुए सिद्धार्थ तीन से चार घंटे तक वर्कआउट करते थे। उनके जिम ट्रेनर सोनू का कहना था कि सिद्धार्थ उनके दोस्त जैसे थे। कई बार हम एक दूसरे से अपने अनुभव शेयर करते थे।

25 अगस्त को आख़िरी बार जिम आए थे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ के जिम ट्रेनर सोनू का कहना था कि सिद्धार्थ के साथ उनकी आख़िरी मुलाक़ात 24 अगस्त को हुई थी। इसके बाद सोनू शूटिंग के लिए भोपाल चले गए थे। सोनू ने बताया कि सिद्धार्थ अगले दिन जिम आए थे और सोनू के जिम असिस्टेंट के साथ वर्क आउट कर रहे थे। 25 अगस्त को सिद्धार्थ आख़िरी बार जिम आए और उन्होंने सिर्फ़ 20 मिनट ही वर्कआउट किया। सिद्धार्थ ने सोनू के असिस्टेंट को बताया कि वे अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। इसके बाद वे जिम नहीं आए।

sidharth shukla

लॉकडाउन में निकल गया था पेट
सिद्धार्थ के जिम ट्रेनर सोनू ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनका पेट निकल गया था। सिद्धार्थ को पेट कम करने के लिए उन्होंने न ही रनिंग करने का आइडिया दिया था। सोनू ने बताया कि वे सिद्धार्थ के साथ उनके सोसाइटी गार्डन में एक्सरसाइज़ करते थे।

वहीं आजतक की एक रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि सिद्धार्थ शुक्ला हाई प्रोटीन पर थे। वह काम के सिलसिले में समय से सो भी नहीं पाते थे। इसी वजह से वह काफी गुस्सैल और चिड़चिड़े हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X