'रश्मि देसाई के साथ सम्मानजनक नहीं थे सिद्धार्थ शुक्ला, भद्दे शब्दों का करते थे इस्तेमाल'- एक्ट्रेस वैष्णवी
Sidharth Shukla Rashmi Desai: सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनको लेकर बातें अक्सर होती रहती हैं। रश्मि देसाई के साथ उनके रिश्ते को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

दोनों का रिश्ता कितना खराब था और सिद्धार्थ अक्सर रश्मि से बदतमीजी किया करते थे इसको लेकर मशहूर शक्तिमान एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने राज खोले हैं। इस दौरान वैष्णवी एक पॉडकास्ट पर थीं और इनपर खुलकर अपनी बातें कहीं।
जैसे की सभी जानते हैं कि बिग बॉस में दोनों आए थे और उनके रिश्ते की कैसी पोल खुली थी। हालांकि कुछ लोगों को लगा था कि वो दिखने के लिए ऐसा कर रहे हैं लेकिन ये उनकी सच्ची लड़ाई थी।
सिद्धार्थ शुक्ला की छवि पर बोलीं वैष्णवी
एक्ट्रेस का कहना है कि सिद्धार्थ शुक्ला की छवि जिस तरह बिग बॉस में बनाई गई थी वो वैसे बिल्कुल नहीं है। उनको एक मासूम से लड़के की तरह दिखाया गया था कि जो कि शहनाज गिल से रोमांस कर रहा है। इस बीच वो जिस तरह से रश्मि से बात करते थे वो हैरान करने वाला था। क्योंकि रश्मि सेट पर काफी अच्छी रहीं हैं मेरे साथ और मैं ये बिल्कुल नहीं कह रही कि वो एक परफेक्ट इंसान हैं। रश्मि को लेकर उन्होने कहा कि, सेट पर वो अपनी मांगे काफी अलग तरीके से रखती थीं लेकिन गंदी भाषा नहीं बोलती थीं। हां लेकिन सेट पर सिद्धार्थ काफी गंदी भाषा का इस्तेमाल करते थे। सेट पर कभी वो रस्मि के साथ मिलकर जैस्मिन की रैगिंग करते थे कभी जैस्मिन के साथ मिलकर रश्मि की। लेकिन वो महिलाओं के लिए बिल्कुल सम्मानजनक नहीं थे। दोनों की छवि को बिग बॉस में काफी उल्टा दिखाया गया था। वैष्णवी ने दिल से दिल तक सीरियल में सिद्धार्थ शुक्ला की मां का किरदार निभाया था।
फिलहाल इस दुनिया में नहीं हैं
सिद्धार्थ शुक्ला फिलहाल इस दुनिया में नहीं हैं। काफी कम उम्र में ही उन्होने अपने प्राण त्याग दिए लेकिन उनके काम को हमेशा याद किया जाएगा। निधन के कुछ महीने पहले उन्होने बिग बॉस की ट्रॉफी जीती थी और उस वक्त सभी उनको काफी पसंद कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications















