सिद्धार्थ शुक्ला अस्पताल पहुंचने से पहले ही आखिरी सांसे ले चुके थे, 3 बजे मां को बुलाया, पानी पिया और सो गए

बालिका वधू एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में गुरूवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गए। इस बात की पुष्टि, सुबह 10.30 बजे की गई। वहीं कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि भी कर दी कि जब सिद्धार्थ को अस्पताल लाया गया तो उनका दिल धड़कना बंद हो चुका था और वो अपनी आखिरी सांस ले चुके थे।

माना जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने रात में सोने से पहले अपनी दवाईयां लीं और फिर नींद में ही दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनकी मां ने उन सभी रिपोर्ट्स को गलत बताया है जहां सिद्धार्थ की मौत संदेहास्पद बताई जा रही है। सिद्धार्थ की मां ने साफ किया कि उनके बेटे के निधन में किसी तरह का कोई संदेह नहीं है।

sidharth-shukla-was-brought-dead-to-the-hospital-mom-gave-him-water-at-3-am-he-died-in-sleep

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने ये भी बताया कि रात करीब 3 - 3.30 बजे सिद्धार्थ की नींद खुली थी और उन्होंने सीने में दर्द और कुछ बेचैनी होने की शिकायत की थी। उनकी मां ने उन्हें पानी पिलाया जिसके बाद सिद्धार्थ को बेहतर महसूस हुआ और वो वापस सोने चले गए।

सुबह जब सिद्धार्थ की मां उन्हें उठाने लगीं तो सिद्धार्थ ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ की बहनों को इस बात की खबर दी। सिद्धार्थ को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मां के बेहद करीब सिद्धार्थ

मां के बेहद करीब सिद्धार्थ

सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां के बेहद करीब थे। वो अपनी मां के बिना ना ही कहीं जाते थे और ना ही उन्हें अपनी मां से दूर रहना पसंद था। यही कारण था कि बिग बॉस के घर में जब सिद्धार्थ ने अपनी मां को देखा तो वो फूट फूट कर रो पड़े थे और जनता ने उनका इमोशनल साईड देखा था। सिद्धार्थ की खास दोस्त शहनाज़ गिल भी सिद्धार्थ की मां और बहनों के काफी करीब हैं।

आखिरी बार मां के साथ दिखे

आखिरी बार मां के साथ दिखे

सिद्धार्थ शुक्ला आखिरी बार एयरपोर्ट पर अपनी मां के साथ देखे गए थे। सिद्धार्थ का ये वीडियो इस समय सोेशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। सिद्धार्थ ने काफी कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था जिसके बाद वो साए की तरह अपनी मां के साथ रहते थे।

बेहद फिट थे सिद्धार्थ शुक्ला

बेहद फिट थे सिद्धार्थ शुक्ला

गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक इस तरह चले जाने पर किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है क्योंकि सिद्धार्थ शुक्ला काफी फिट थे और अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते थे। उन्हें जिम में भी अक्सर वर्कआउट करते देखा जाता था।

बिग बॉस ने दिलाई थी बेतहाशा स्टारडम

बिग बॉस ने दिलाई थी बेतहाशा स्टारडम

सिद्धार्थ शुक्ला को बेतहाशा स्टारडम दिलाई थी बिग बॉस 13 ने। इस शो को जीतने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला फैन्स के चहेते हो गए थे। शो पर सिद्घार्थ सबके विरूद्ध खड़े नज़र आते थे और उनकी पर्सनैलिटी को काफी आक्रामक कहा जाता था लेकिन सलमान खान को वो बेहद पसंद थे। सलमान पर कई बार सिद्धार्थ के साथ पक्षपात करने का भी आरोप लगा था।

आखिरी बार बिग बॉस ओटीटी पर

आखिरी बार बिग बॉस ओटीटी पर

सिद्धार्थ शुक्ला, अपनी खास दोस्त शहनाज़ गिल के साथ आखिरी बार बिग बॉस ओटीटी पर नज़र आए थे। जहां उन्होंने स्टेज पर करण जौहर के सवालों के जवाब दिए वहीं घर के अंदर जाकर प्रतिभागियों का भी काफी उत्साह बढ़ाया था।

करने वाले थे होस्ट

करने वाले थे होस्ट

खबरें थीं कि सिद्धार्थ शुक्ला, बिग बॉस ओटीटी होस्ट करने वाले थे। लेकिन फिर करण जौहर ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। पर सिद्धार्थ शुक्ला के पास ऑफर्स की कमी नहीं थी। जहां डि़जिटिल वर्ल्ड में उनका नाम एस ऑफ स्पेस के होस्ट के तौर पर जोड़ा जा रहा था वहीं प्रभास की फिल्म आदिपुरूष से भी उनका नाम जोड़ा गया था। लेकिन सिद्धार्थ ने किसी भी अपमकिंग प्रोजेक्ट की पुष्टि नहीं की थी। 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ अचानक दुनिया से अलविदा कह गए। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X