सिद्धार्थ शुक्ला ने 'मोस्ट डिजायरेबल मैन टीवी' की लिस्ट में किया टॅाप, बोला- फैंस का प्यार, उम्मीद नहीं थी
बिग बॅास 13 के विजेना सिद्धार्थ शुक्ला की लोकप्रियता में नया चांद लग गया है। जी हां, सिद्धार्थ शुक्ला द टाइम्स टॉप 20 मोस्ट डिजायरेबल मैन ऑन टीवी 2020 की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। इसी के साथ उन्होंने टीवी के सभी स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 के हिट होने के साथ सिद्धार्थ शुक्ला के लिए नया साल उनके लिए बड़ी सफलता लेकर आया है।
सिद्धार्थ शुक्ला ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है। साथ ही अपने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है। आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का जादू लोगों के सिर पर ऐसा चढ़ा है कि उन्होंने टीवी के कई टॅाप सुपरस्टार्स यानी कि पार्थ समथान,शाहीर शेख और आसिम रियाज तक का नाम भी अपने नाम से इस लिस्ट में आगे कर लिया है।

सिद्धार्थ शुक्ला ने एक वेबसाइट से बात करते हुए इस पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने लिस्ट में पहला स्थान पाने पर बोला है कि यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है।


Click it and Unblock the Notifications