शहनाज से ब्रेकअप पर सिद्धार्थ शुक्ला का करारा जवाब सुनकर, फैंस ने बोला- बता दो सिंगल हो आप
बिग बॅास 13 की लोकप्रिय जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिश्ते में आयी दरार की खबर की सच्चाई सामने आ गई है। बीते कई दिनों से ये रिपोर्ट वायरल हो रही थी कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच दोस्ती खत्म हो गई। कई खबरों में ये बताया गया कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
इस पूरे मामले पर सिद्धार्थ शुक्ला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन खबरों पर गलत बताया है जो कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच बातचीत बंद होने का इशारा दे रही थीं। सिद्धार्थ शुक्ला के एक ट्वीट के बाद फैंस ने इस पर तेजी से प्रतिक्रिया देता शुरू कर दिया।

सिडनाज के फैंस का कहना है कि लोगों को यकीन नहीं होता है कि आप सिंगल हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ने कई दिनों से चल रही खबरों को विराम देते हुए ट्वीट किया कि कुछ न्यूज पढ़ रहा हूं। ये सब काफी मजेदार है। भाई अगर आपको कुछ आई बॅाल्स ही चाहिए तो सकारात्मक लिख लो।
इतनी नकारात्मकता कहां से लाते हो? कैसे आप लोग मुझे मुझसे बेहतर जान लेते हो। इससे ज्यादा मैं और क्या कहूं। भगवान आप सभी का भला करें। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला ने ये नहीं बताया कि वो किस संबंध में बात कर रहे हैं। लेकिन फैंस के रिएक्शन से ये साफ जाहिर होता है कि ये मामला शहनाज गिल से उनकी दोस्ती से जुड़ा हुआ है। एक यूजर ने लिखा है कि भाई सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें विश्वास नहीं होता है कि आप सिंगल हैं।
वो हमेशा कहते हैं कि शहनाज गिल के साथ आप रिलेशनशिप में हैं। अगर आ देख रहें हैं तो प्लीज इन लोगों को सच बता दो कि आप सिंगल हैं। आप दोनों दोस्त हैं। वहीं एक यूजर ने भी यही लिखा है कि भाई, वो यकीन नहीं करते हैं कि आप सिंगल हैं। एक फैन ने लिखा है कि शुक्रिया इस पोस्ट के लिए। ये नफरत करने वाले लोगों के मुंह पर तमाचा है। लोग फैंन बोलते हैं लेकिन निजी जिंदगी की कदर करना नहीं जानते हैं।
इसी तरह से लगातार सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस उनके इस कड़क जवाब वाले पोस्ट पर बैक टू बैक रिएक्शन दिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि बिग बॅास 13 से बाहर आने के बाद भी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती में कड़वाहट की खबर सामने आयी थी जो कि बाद में केवल अफवाह साबित हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications














