सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से दुखी प्रत्युषा बनर्जी के पिता- मैंने बेटा खो दिया, जबरदस्ती मुझे पैसे भेजे थे
सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॅास 13 के बाद बेहद लोकप्रियता और फैंस का प्यार मिला। 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन की खबर ने कई दिल को तोड़ दिया। इस दौरान फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने, सिद्धार्थ शुक्ला के स्वभाव और उनके व्यक्तिव की काफी तारीफ की।
इसी दौरान एक ऐसी जानकारी सामने आयी है जिसने मौत के बाद भी सिद्धार्थ शुक्ला का कद और बढ़ा दिया है। बालिका वधू से टीवी की दुनिया में छा जाने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने प्रत्युषा बनर्जी के साथ भी काम किया है। प्रत्युषा बनर्जी का काफी पहले निधन हो चुका है।

प्रत्युषा बनर्जी के माता-पिता ने कुछ ही समय पहले अपनी खराब आर्थिक हालत के बारे मेें मीडिया के सामने बताया था। लेकिन इससे पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला ने प्रत्युषा बनर्जी के पिता की मदद की थी। इसकी जानकारी अब सामने आ रही है जब सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया से अलविदा ले चुके हैं।

प्रत्युषा बनर्जी के पिता शंकर बनर्जी ने बताया
प्रत्युषा बनर्जी के पिता शंकर बनर्जी ने एक इंटरव्यू में कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला लॅाकडाउन के दौरान लगातार उनके संपर्क में थे। लॅाकडाउन के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने प्रत्युषा बनर्जी के परिवार के लिए पैसे भी भेजे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शंकर बनर्जी ने कहा कि मुझे पता नहीं यह कैसे हो गया। मैं उन्हें अपना बेटा मानता था। बालिका वधू के समय सिद्धार्थ और प्रत्युषा अच्छे दोस्त बन गए थे।

लॅाकडाउन के दौरान सिद्धार्थ मुझसे मैसेज से बात करता था
वह हमारे घर भी आता था। प्रत्युषा के निधन के बाद कई लोगों ने सिद्धार्थ के साथ मेरी बेटी के रिश्ते पर बात की। फिर सिद्धार्थ ने घर आना बंद कर दिया। वो मुझसे मैसेज पर बात करता था। शंकर बनर्जी ने आगे बताया कि लॅाकडाउन के दौरान सिद्धार्थ मुझसे मैसेज से बात करता था।

सिद्धार्थ शुक्ला ने भेजा पैसा
सिद्धार्थ का आखिरी मैसेज मुझे कुछ दिन पहले मिला था। वो मुझसे मैसेज में पूछता था कि अंकल और आंटी क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूं? क्या आप लोग ठीक हो? क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूं? उसने एक बार जबरदस्ती 20 हजार रुपए भी भेज दिए थे। मैंने अब अपना एक बेटा खो दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











