..................... Sidharth shukla prayer meet video Brahma kumaris sister Shivani reveal sidharth mother condition । सिद्धार्थ शुक्ला प्रेयर मीट वीडियो ब्रह्माकुमारी सिस्टर शिवानी ने बताई सिद्धार्थ के मां की हालत - Hindi Filmibeat

सिद्धार्थ शुक्ला के मौत के दिन मां रीता ने मांगी थी बेटे के लिए ये दुआ, प्रेयर मीट VIDEO में दिखा दर्द

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से एक्टर के परिवार को गहरा सदमा लगा है। सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस भी इस दर्दनाक दुख से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस और परिवार ने मिलकर एक्टर के लिए खास प्रेयर मीट का आयोजन किया। ब्रह्माकुमारी सिस्टर शिवानी ने सोमवार को सिद्धार्थ शुक्ला की प्रेयर मीट के दौरान सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला की हालत क्या है, इसकी जानकारी सभी को दी।

सिस्टर शिवानी ने बताया कि कैसे जब सिद्धार्थ की मौत की खबर के बाद उन्होंने मां रीता शुक्ला को फोन किया था तो उन्होंने क्या बात की थी। इस प्रेयर मीट का एक वीडियो बिग बॅास 13 फेम एक्टर पारस छाबड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

Sidharth shukla

इस वीडियो में बह्मकुमारी सिस्टर शिवानी नजर आ रही हैं। शिवानी ने 2 सितंबर का जिक्र किया है जिस दिन सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सामने आयी थी। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला की मां रीता शुक्ला को कॅाल किया था।

सिस्टर शिवानी ने बताया क्या हुआ था उस दिन

सिस्टर शिवानी ने बताया क्या हुआ था उस दिन

शिवानी इस वीडियो में उस दर्दनाक दिन का जिक्र करते हुए कहती हैं कि 2 सितंबर को जब मैंने रीटा आंटी से बात की तो उन्होंने बस कहा, ओम शांति। उनके इस ओम शांति में बहुत ताकत थी। मैं यही सोच रही थी कि उनमें इतनी ताकत कहां से आई? मैंने उनसे पूछा कि वो कैसी हैं? तो रीता आंटी ने जवाब देते हुए कहा कि मेरी भगवान से यही इच्छा है कि सिद्धार्थ जहां भी रहे खुश रहे।पारस छाबड़ा ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ रीता शुक्ला के लिए लिखा है कि रीटा आंटी आपको ताकत मिले।

सिद्धार्थ शुक्ला की मां

सिद्धार्थ शुक्ला की मां

वह आगे कहती हैं किये सुनने के बाद मुझे भी ताकत मिली है। सिस्टर शिवानी ने इस वीडियो में ये भी कहा है कि ओम शांति में इतनी स्थिरता थी। इतनी शक्ति थी। मैंने सोचा कि भगवान ये कौन सी शक्ति दे रहा है जो इस मां के मुख द्वार से बोल रही है। क्या महान आत्मा है, जिसकी मां इतनी महान है।

सिद्धार्थ की मां ने मांगी ये दुआ

सिद्धार्थ की मां ने मांगी ये दुआ

उस समय भी उनके मन में एक ही संकल्प है कि वो खुश रहेगा जहां भी जाएगा। बीते दिन सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने एक बयान जारी कर कहा था कि सिद्धार्थ के लिए प्यार यहां खत्म नहीं होगा। वह हमेशा के लिए हमारे दिल में बस गए हैं। सिद्धार्थ अपनी प्राइवेसी की कीमत रखते थे, आप सभी से आशा है कि उनके परिवार की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाए। प्लीज सिद्धार्थ को अपनी प्रार्थनाओं में जरूर रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X