सिद्धार्थ शुक्ला, प्रत्युषा, सुरेखा सीकरी; 'बालिका वधू' के तीन सितारों का निधन- ट्रेंड कर रहा है ये खास एपिसोड
एंटरटेनमेंट जगत के जाने माने सितारे सिद्धार्थ शुक्ला ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। इस आकस्मिक निधन के सिद्धार्थ के लाखों करोड़ों फैंस टूट चुके हैं और एक्टर से जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं। इस बीच कलर्स का शो बालिका वधू एक बार फिर चर्चा में आ गया है, जिसके तीनों लीड कलाकार- सिद्धार्थ शुक्ला, प्रत्युषा बनर्जी और सुरेखा सीकरी अब इस दुनिया में नहीं हैं।
साल 2008 में आया यह शो टेलीविजन के सबसे चर्चित शोज में रहा है। साल 2012 से 2015 तक सिद्धार्थ बालिका वधू का हिस्सा बने, जिसने उन्हें घर घर में प्रसिद्धि दिला दी। बालिका वधू के लोकप्रिय फेस होने के लिए उन्हें साल 2012 में गोल्डन पेटल अवॉर्ड दिया गया था। इस शो से वो लोगों के फेवरिट बन गए।

बालिका वधू से बतौर शिव और आनंदी के रोल में सिद्धार्थ और प्रत्युषा की जोड़ी ने दर्शकों से खूब प्यार बटोरा था। बाद में दोनों कलाकार अलग अलग सीजन में बिग बॉस का हिस्सा भी बने। लेकिन इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि सिद्धार्थ और प्रत्युषा दोनों ने ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।


Click it and Unblock the Notifications











