सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा- चोट के कोई निशान नहीं, 3 डॉक्टरों की टीम ने की जांच
40 वर्षीय अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने 2 सितंबर की सुबह आखिरी सांसे ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ का निधन हुआ है। वहीं अब पोस्टमार्टम रिपार्ट भी बाहर आ चुकी है। सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है जिसमें बताया गया है कि सिद्धार्थ के शरीर पर कोई भी बाहरी और अंदरुनी जख्म के निशान नहीं हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर कुछ ही देर में परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि 12 बजे अभिनेता की अंतिम यात्रा निकलेगी, जिसमें कुछ करीबी ही शामिल होंगे।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद पोस्टमार्टम करने के लिए तीन डॉक्टरो की टीम बनाई गई थी। और इस पूरी प्रक्रिया को वीडियों में रिकॉर्ड किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला की रिपोर्ट्स पुलिस को सौंप दी गई है। कूपर अस्पताल के साथ-साथ सिद्धार्थ शुक्ला के घर के बाहर भी पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया गया है क्योंकि दूर दूर अभिनेता के फैंस उनकी आखिरी झलक देखने के लिए आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications