सिद्धार्थ शुक्ला का निधन: टेलीविजन, फिल्में, रिएलिटी शोज से लेकर ओटीटी तक कमाया नाम, शानदार सफर
एक्टर- मॉडल सिद्धार्थ शुक्ला की खबर से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री आहत है। तमाम सेलिब्रिटी, को-स्टार्स लेकर उनके फैंस और नजदीकी सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनकर सदमे में हैं। बता दें, 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला ने दिल का दौरा पड़ने की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सिद्धार्थ कई टीवी शोज, फिल्में, रिएलिटी शोज और वेब सीरीज का हिस्सा रहे हैं।
सिद्धार्थ सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं और हर क्षेत्र में नाम कमाया है। खासकर बिग बॉस 13 की बेजोड़ सफलता के बाद उनकी फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी रही है, जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है।

फैंस ना सिर्फ उनके अभिनय पर कायल थे, बल्कि उनके लुक्स और दमदार पर्सनालिटी पर भी फिदा रहते थे। 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले कुछ सालों तक बतौर इंटीरियर डिजाइनर काम किया था।
सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2004 में ग्लैडरैग्स मैनहंट एंड मेगा मॉडल कॉन्टेस्ट में भाग लिया था, जिसमें वो रनर अप रहे थे। इसके बाद उन्हें ईला अरुण के गाने रेशम का रुमाल के म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। साल 2005 में उन्होंने World's Best Model कांटेस्ट में हिस्सा लिया। तुर्की में हुए इस प्रतियोगिता में वो पहले भारतीय और एशियाई विजेता बने थे।


Click it and Unblock the Notifications