सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद टूट चुकी शहनाज, अली गोनी ने बताया हाल-आज जैसा देखा दिल टूट गया

बिग बॅास 13 विजेता और इंटरनेट की दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्टार सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया। जाहिर सी बात है कि सिद्धार्थ शुक्ला का इस तरह से दुनिया से चले जाना उनके परिवार और दोस्तों के लिए सबसे दर्दनाक हकीकत है।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के फैंस यही जानना चाहते हैं कि शहनाज गिल कहां पर हैं? शहनाज गिल को लेकर कई तरह की रिपोर्ट सामने आ रही है कि उनकी हालत ठीक नहीं है।

Sidharth shukla,Shehnaaz gill

जब सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में शहनाज को पता चला तो वो शूटिंग कर रही थीं। इस बीच बिग बॅास 14 के कंटेस्टेंट अली गोनी भी जैस्मिन भसीन के साथ सिद्धार्थ शुक्ला के घर पहुंचे। जहां पर निधन की खबर मिलने के साथ दोनों एयरपोर्ट से सीधा सिद्धार्थ शुक्ला के घर पहुंचे।

जैस्मिन भसीन और सिद्धार्थ शुक्ला

जैस्मिन भसीन और सिद्धार्थ शुक्ला

इसके बाद अली गोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शहनाज गिल को लेकर जो जानकारी दी। उसने सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के दुख को और भी गहरा कर दिया। सिद्धार्थ शुक्ला ने टीवी से लेकर फिल्म तक दोस्तों की कमाई की है। इसी में शामिल हैं जैस्मिन भसीन और अली गोनी। दिल से दिल तक में जैस्मिन भसीन और सिद्धार्थ शुक्ला ने साथ काम किया। जैस्मिन भसीन नेट्वीट कर बताया कि हैरान हूं और विश्वास करना मुश्किल है कि तुम इतनी जल्दी छोड़कर चले गए। स्वर्ग को एक और स्टार मिला। तुम्हारी याद आएगी सिद्धार्थ।

शहनाज गिल को देखा तो दिल टूट गया

शहनाज गिल को देखा तो दिल टूट गया

सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद जब अली गोनी ने अपनी आंखों के सामने शहनाज गिल को देखा तो उनका भी दिल टूट गया। अली गोनी ने एकट्वीट कर बताया कि चेहरा जो हमेशा हंसते हुए देखा...खुश देखा...लेकिन आज जैसा देखा बस दिल टूट गया..मजबूत बनी रहो सना।

शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपना प्यार जाहिर किया

शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपना प्यार जाहिर किया

इसी के बाद फैंस के बीच अली गोनी का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के कई पुराने और हाल ही के वीडियो को वायरल करना शुरू कर दिया। बिग बॅास 13 में ही शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपना प्यार जाहिर कर दिया था। हालांकि शो से बाहर आने के बाद शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच की गहरी दोस्ती कायम रही।

राहुल महाजन ने बोला पीला पड़ गई हैं शहनाज

राहुल महाजन ने बोला पीला पड़ गई हैं शहनाज

राहुल महाजन ने एक वेबसाइट से बातचीज में शहनाज गिल की हालत बताते हुए कहा कि वो एकदम पीली पड़ गई है। जैसे उसके ऊपर से कोई तूफान गुजर गया हो। सबकुछ बहाकर ले गया। सिद्धार्थ की मां के बारे में बात करते हुए राहुल महाजन ने कहा कि उनकी आंखों में आंसू थे लेकिन उन्होंने कहा कि मौत तो होती है लेकिन इतनी जल्दी नहीं होना चाहिए था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X