सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में पुलिस ने संभावना सेठ के पति अविनाश को मारा थप्पड़, Video वायरल

सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया। इस दौरान शमशान भूमि पर टीवी के कई स्टार्स की भीड़ मौजूद थी। साथ ही शमशान भूमि के बाहर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। ऐसे में पुलिस के लिए सुरक्षा के साथ इस बात का ध्यान रखना जरूरी था कि कोई भी शमशान भूमि के भीतर ना पहुंचे।

ताकि परिवार की निजता का ध्यान रखा जा सके। लेकिन इसी दौरान ओशिवारा शमशान घाट पर सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन के लिए कई दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी की मुंबई पुलिस के साथ लड़ाई हो गई।

sambhavna seth,

इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जहां पर संभावना सेठ के पति अविनाश द्विवेदी ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि शमशान भूमि के गेट पर एंट्री लेते वक्त पुलिस ने उन्हें थप्पड़ मारा है। विरल भयानी और BollywoodPap ने ये वीडियो पोस्ट किया है।

संभावना सेठ उनके पति अविनाश

संभावना सेठ उनके पति अविनाश

इस वीडियो में संभावना सेठ उनके पति अविनाश और उनके साथ कुछ अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। जो कि मुंबई पुलिस से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में संभावना सेठ कह रही हैं कि पुलिस ने उनके पति अविनाश को थप्पड़ मारा है। वहीं पुलिस ये कह रही है कि उन्होंने थप्पड़ नहीं मारा है।

संभावना सेठ की पुलिस के साथ लड़ाई

संभावना सेठ की पुलिस के साथ लड़ाई

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि संभावना सेठ के पति अविनाश के चेहरे पर हाथ रखकर पुलिसकर्मी ने उन्हें पीछे की तरफ धक्का दिया है। हालांकि इसकी वजह क्या है ये पता नहीं चल पाया है।लेकिन जिस हिसाब से पुलिस शमशान घाट के गेट पर भीड़ और मीडिया को भीतर की तरफ आने से रोक रही है, उसे देखकर ऐसा ही लग रहा है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने संभवना सेठ को तो पहचान लिया और शमशान भूमि के भीतर आने की इजाजत दी।

अविनाश और संभावना सेठ

अविनाश और संभावना सेठ

लेकिन अविनाश को आम जनता समझकर पुलिस ने उन्हें गेट के बाहर भेजने की कोशिश की। इसी की वजह से ये सारा मामला उलझा है। इस वीडियो में संभावना सेठ लगातार पुलिस के साथ बहस करती हुई दिख रही हैं। फिर शमशान भूमि में माहौल को देखते हुए संभावना सेठ और अविनाश उस जगह चले जाते हैं जहां सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार हो रहा होता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X