शमशान घाट से शहनाज गिल का दर्दनाक VIDEO, सिद्धार्थ -सिद्धार्थ चिल्लाते हुए एंबुलेंस की तरफ दौड़ी
सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार की दर्दनाक तस्वीरें सामने आयी हैं। रोती हुई शहनाज गिल की गाड़ी की तस्वीरें और वीडियो देख हर किसी का दिल टूट गया। फैंस सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के नाम से ट्रेंड चला रहे हैं। इसी के साथ एक वीडियो शहनाज गिल के फैंस ने शेयर किया है जहां पर शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला का नाम जोर से लेते हुए तेजी से चलने लगती हैं। शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला को आवाज देते हुए बेहद दर्द में दिखाई दे रही हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद ये साफ पता चल रहा है कि शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का गहरा सदमा लगा है।शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का रिश्ता बिग बॅास 13 के दौरान बना। दोनों ने अपनी दोस्ती को शो के खत्म होने के बाद भी जाहिर रखा। हमेशा चेहरे पर हंसी बिखरते हुए कैमरे के सामने नजर आने वालीं शहनाज गिल का ऐसा हाल देख फैंस के साथ कई सेलेब्स का भी दिल पूरी तरह से टूट गया।

अस्पताल की एंबुलेंस में सिद्धार्थ शुक्ला की अंतिम यात्रा रवाना हुई और मुंबई ओशिवारा श्मशान घाट में एक्टर का अंतिम संस्कार हुआ। शमशान घाट के गेट से एंट्री लेने के साथ ही शहनाज गिल सीधे एंबुलेंस के पास सिद्धार्थ का नाम लेते हुए भागने लगीं। उनके साथ शहनाज को संभालने के लिए उनके भाई भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सिंतबर को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। शहनाज गिल ने एक नहीं बल्कि कई बार सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने प्यार का इजहार कैमरे के सामने भी किया है। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच दोस्ती गहरी रही है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से फैंस के साथ परिवार और सिद्धार्थ के करीबी दोस्तों को गहरा धक्का पहुंचा है। अंतिम विदाई देने के लिए सिद्धार्थ का हर दोस्त और करीबी पहुंचा। ओशिवारा शमशान के बाहर सिद्धार्थ की आखिरी झलक के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











