सिद्धार्थ शुक्ला की आखिरी वीडियो वायरल, मां का हाथ थामे आए थे नजर- Video
बिग बॉस विनर व एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया है। देशभर को इस खबर ने स्तब्ध कर दिया। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत में शोक पसरा हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस सिद्धार्थ शुक्ला के लिए पोस्ट कर रहे हैं। इस बीच सिद्धार्थ शुक्ला की आखिरी वीडियो वायरल होने लगी है। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला मां के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला की ये आखिरी वीडियो मुंबई एयरपोर्ट की हैं जहां वह मां के साथ नजर आ रहे हैं। इस बीच एयरपोर्ट पर उनके फैंस भी हैं जिन्हें मुस्कुराते हुए वह मिल जुल रहे हैं। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस उन्हें इस वीडियो के जरिए याद कर रहे हैं।

बता दें सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाने से पहले ही निधन हो गया। अस्पताल ने सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का कारण दिल का दौरा बताया। फिलहाल सिद्धार्थ शुक्ला के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है।
वहीं शुरुआती जांच में मुंबई पुलिस ने गड़बड़ी का कोई इनपुट बरामद नहीं किया है। पुलिस ने सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

कब होगा सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार
अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है। पुलिस भी इसी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ऐसे में रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार कल तक होगा।

सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर कूपर अस्पताल में
बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का फिलहाल पार्थिव शरीर मुंबई के कूपर अस्पताल में हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन करने असिम रियाज, राहुल महाजन, आरती सिंह, पत्रलेखा, राजकुमार राव, समेत कई सितारे अस्पताल पहुंचे।

सेलेब्स ने जताया दुख
सलमान खान, अजय देवगन, राजकुमार राव, पत्रलेखा, बिपाशा बसु रितेश देशमुख, माधुरी दीक्षित, रवि दुबे से लेकर तमाम हस्तियों ने सिद्धार्थ के जाने पर शोक व्यक्त किया।

सिद्धार्थ शुक्ला की फैमिली
सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म हिंदू ब्रह्माण परिवार में मुंबई में हुआ। सिद्धार्थ मुंबई में अपनी मां और दो बहनों के साथ रहते थे। उनके पिता का नाम अशोक शुक्ला था जो पेशे से इंजीनियर थे। उनका देहांत कई साल पहले हो चुका था।


Click it and Unblock the Notifications











