सिद्धार्थ शुक्ला की बिग बॉस 14 फीस, सलमान खान की फीस से केवल थोड़ी सी कम थी, करोड़ों में थी कुल संपत्ति

टीवी एक्टर और रियलिटी टीवी के किंग सिद्धार्थ शुक्ला के 40 साल की उम्र में निधन की खबर से इस समय पूरी इंडस्ट्री स्तब्ध है। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं जो इस समय शोकाकुल हैं। सिद्धार्थ शुक्ला, पिछले कुछ सालों में टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारे बनकर उभरे थे।

बिग बॉस जीतने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी इतनी ज़्यादा बढ़ गई थी कि जब वो बिग बॉस के अगले सीज़न में सीनियर के तौर पर वापस लौटे तो उनकी फीस सलमान खान की फीस से बस थोड़ी ही कम थी।

sidharth-shukla-passes-away-at-40-his-nett-worth-assets-fees-more-than-2-crore-rupees

सलमान खान जहां, बिग बॉस के हर हफ्ते के 17 करोड़ रूपये ले रहे थे वहीं सिद्धार्थ शुक्ला को भी बिग बॉस के लिए करोड़ों में फीस मिली थी। सिद्धार्थ शुक्ला की कुल संपत्ति में पिछले कुछ सालों में ही बड़ा इज़ाफा हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें तो 2018 - 19 के दौरान उनकी संपत्ति 8 - 9 करोड तक थी।

लेकिन 2020 - 21 में सिद्धार्थ शुक्ला की कुल संपत्ति 12 - 15 करोड़ रूपये बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला के आने वाले प्रोजेक्ट्स के बाद उनकी कुल संपत्ति में काफी बड़ा अंतर आने वाला था।

हर ब्रांड के 2 करोड़

हर ब्रांड के 2 करोड़

रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ शुक्ला हर ब्रांड को प्रमोट करने के लिए 1 से 2 करोड़ रूपये लेते थे। वो टीवी इंडस्ट्री से सबसे महंगे सितारों में से एक थे। हालांकि, हर महीने सिद्धार्थ शुक्ला लगभग 30 - 35 लाख रूपये कमाते थे।

बिग बॉस 14 से कमाई

बिग बॉस 14 से कमाई

बिग बॉस सीज़न 14 में सिद्धार्थ शुक्ला तूफानी सीनियर के तौर पर नज़र आए थे और शो में वो 3 - 4 हफ्तों तक थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ इस सीज़न में हिना खान और गौहर खान से ज़्यादा फीस पर लाए गए थे। इस सीज़न में सिद्धार्थ शुक्ला हर हफ्ते 32 लाख रूपये की फीस लेते थे।

बिग बॉस की अफवाहें

बिग बॉस की अफवाहें

हालांकि, सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस के तूफानी सीनियर बनने के लिए 12 करोड़ रूपये की फीस ली थी। इन खबरों को कई बड़े पब्लिकेशन हाउस ने दावे के साथ छापा था। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला की फीस कितनी थी इसकी पुष्टि सिद्धार्थ ने कभी नहीं की। लेकिन ये तय है कि बिग बॉस ने सिद्धार्थ के करियर की दिशा बदल दी थी।

13वें सीज़न के विजेता

13वें सीज़न के विजेता

बिग बॉस के 13वें सीज़न के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला थे। इस सीज़न के लिए सिद्धार्थ शुक्ला को 9 लाख रूपये की फीस दी गई थी। सीज़न जीतने के बाद सिद्धार्थ को 40 लाख रूपये की ईनाम राशि भी मिली थी।

वेब सीरीज़ के बाद खरीदा आलीशान घर

वेब सीरीज़ के बाद खरीदा आलीशान घर

सिद्धार्थ शुक्ला ने हाल ही में ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज़ ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 करने के बाद अपने लिए एक शानदार घर खरीदा था। सिद्धार्थ शुक्ला के इस आलीशान अपार्टमेंट में अवार्ड्स और ट्रॉफी रखने के लिए एक अलग कमरा था।

बाईक और कार के शौकीन

बाईक और कार के शौकीन

सिद्धार्थ शुक्ला बाईक और कार के भी शौकीन थे। उनके पास एक BMW X5 थी। इसके अलावा वो एक Harley Davidson बाईक के मालिक थे।

करण जौहर से मिला था कॉन्ट्रैक्ट

करण जौहर से मिला था कॉन्ट्रैक्ट

सिद्धार्थ शुक्ला को झलक दिखला जा में डांस करते देखने के बाद, शो के जज करण जौहर ने उन्हें अपनी अगली फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया के लिए साईन किया था। इसके साथ करण जौहर ने सिद्धार्थ के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साईन किया था और उन्हें साईनिंग अमाउंट भी दिया गया था लेकिन ये कॉन्ट्रैक्ट बीच में ही तोड़ दिया गया।

दिल तोड़ गए सिद्धार्थ शुक्ला

दिल तोड़ गए सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन हो गया और उनका अचानक जाना हर किसी के लिए स्तब्ध करने वाली खबर है। सिद्धार्थ शुक्ला इस समय टीवी इंडस्ट्री के सबसे ऊंचे सितारे थे और उनके पास शानदार प्रोजेक्ट्स की भरमार थी। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए भी बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X