सिद्धार्थ शुक्ला के निधन का जसलीन मथारू पर असर: अस्पताल में भर्ती, मेकअप में वीडियो, लोगों ने कहा शर्म करो

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 दिसंबर को निधन हो गया और उनके अचानक निधन से इंटरटेनमेंट जगत स्तब्ध रह गया। लेकिन इससे भी ज़्यादा हैरानी हुई जिस तरह से सेलेब्स ने सिद्धार्थ की मौत में भी पब्लिसिटी और सुर्खियों में रहने का मौका ढूंढ लिया। कृति सैनन से लेकर अनुष्का शर्मा तक कई सितारों ने मीडिया को लताड़ते हुए कहा कि सिद्धार्थ की मौत पर तमाशा करना बंद करें और अंतिम संस्कार की तस्वीरें वायरल करना बंद करें।

लेकिन वहीं सेलेब्स का एक पूरा जत्था था जो सिद्धार्थ की मौत पर लगातार वीडियो पेश करता रहा। गौहर खान से लेकर कुशाल टंडन ने इन लोगों को शर्म करने को कहा।

sidharth-shukla-death-jasleen-matharu-in-hospital-after-meeting-his-family-posts-video-in-makeup

अब इस लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं अनूप जलोटा की तथाकथित एक्स गर्लफ्रेंड और पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी जसलीन मथारू जिन्हें इंटरनेट पर बुरी तरह ट्रोल किया गया है। कारण है जसलीन का एक वीडियो जो उन्होंने अस्पताल से पोस्ट किया है।

इस पोस्ट में जसलीन पूरे मेकअप के साथ अस्पताल के बेड पर लेटी नज़र आ रही हैं और बता रही हैं कि सिद्धार्थ की मां और शहनाज़ से मिलने के बाद उनकी हालत खुद इतनी खराब हो चुकी है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा - जसलीन मथारू शर्म करो

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा - जसलीन मथारू शर्म करो

किसी ने लिखा - सोशल मीडिया नहीं छूट रहा है इतनी बीमारी के बाद भी। थोड़ा आराम तो कर लेतीं। तो वहीं एक यूज़र ने लिखा - एक्टिंग तो अच्छी कर लेते यार। लोग फुटेज फेम का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। शर्म करो। वो इस दुनिया से चला गया, किसी का घर उजड़ गया और आप अफना फायदा उठा रहे हो इसमें भी। शर्म आनी चाहिए आपको। एक और यू़ज़र ने गुस्से में जसलीन पर ताना मारते हुए लिखा - अब आपकी तबीयत, दीपक कलाल से शादी करने के बाद ही ठीक हो पाएगी।

पागलपन की कोई सीमा है?

पागलपन की कोई सीमा है?

इससे पहले भी जसलीन मथारू ने सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार से मिलने जाने से पहले एक वीडियो बनाया था जिस पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। जसलीन के अस्पताल के वीडियो ने लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया। एक यूज़र ने लिखा - क्या अब ये भी इंस्टाग्राम पर डालना ज़रूरी था? लोगों के पागलपन की कोई सीमा बची है या नहीं? एक और यूज़र ने लिखा - क्या बस मैं ही हूं या फिर किसी और को भी जसलीन का मेकअप दिख पा रहा है?

गौहर खान ने भी लिखा शर्म करो

गौहर खान ने भी लिखा शर्म करो

केवल जसलीन ही नहीं, बीते कुछ दिनों में कई ऐसे सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को पब्लिसिटी या फिर खबरों में रहने का ज़रिया बना लिया। इस बात पर गुस्सा जताते हुए गौहर खान ने उन सभी लोगों को शर्म करने को कहा जो सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार पर मीडिया के सामने मास्क उतारकर फोटो खिंचवा रहे थे या फिर मीडिया को बाईट्स दे रहे थे।

कुशाल टंडन ने छोड़ा सोशल मीडिया

कुशाल टंडन ने छोड़ा सोशल मीडिया

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर मीडिया ही नहीं, सेलिब्रिटीज़ ने भी जिस तरह की हरकतें कीं उसे देख एक्टर कुशाल टंडन भी हैरान रह गए। कुशाल ने एक पोस्ट लिख कर बताया कि वो सोशल मीडिया से ब्रेक लेने जा रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि लोग अपने सोशल मीडिया पर थोड़ी सी इंसानियत दिखाएंगे और निजी ज़िंदगी में भी अपने अंदर के इंसान को जगाएंगे।

संभवना सेठ ने बनाया Vlog

संभवना सेठ ने बनाया Vlog

एक्ट्रेस संभावना सेठ ने अपने चैनल संभावना सेठ ऑफिशियल पर सिद्धार्थ शुक्ला की शोक सभा में जाते हुए अपना व्लॉग जारी रखा और ये भी बताया कि वहां जाकर Vlog नहीं बन पाएगा शायद। इतना ही नहीं उनके इस Vlog में राहुल महाजन भी शामिल थे और दोनों मिलकर सिद्धार्थ और शहनाज़ की बातें करते दिखे जिस पर लोगों ने अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दी।

अंतिम संस्कार में भी हाथापाई

अंतिम संस्कार में भी हाथापाई

इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार पर श्मशान घाट में संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी की पुलिस के साथ हाथापाई हो गई। बाद में संभावना ने इस पर भी Vlog बनाते हुए इसकी सच्चाई बताई जो कि लोगों को पसंद नहीं आई।

राखी सावंत का वीडियो

राखी सावंत का वीडियो

राखी सावंत ने भी हद पार करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला के नाम पर एक पूरा वीडियो शूट कर अपने सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस वीडियो में राखी, सिद्धार्थ के बिना कभी सीढ़ियों पर निराश बैठी दिखाई दीं तो कभी कहीं और अकेले शॉट देती। फैन्स ने राखी के इस वीडियो पर उन्हें जमकर डांट लगाई।

अब तो बस करो

अब तो बस करो

इसके बावजूद राखी सावंत ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल की एक एडिट की हुई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें दोनों वृद्धावस्था में नज़र आ रहे हैं। लोगों ने इस तस्वीर पर राखी को फटकारते हुए कहा कि ये तमाशा अब बंद हो जाना चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X