सिद्धार्थ शुक्ला का आधी रात को धमाका, शहनाज गिल को बर्थडे पर पूल में फेंका ,देखिए VIDEO
बिग बॅास 13 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट की बात की जाए तो वह और कोई नहीं बल्कि शहनाज गिल रही हैं। शहनाज गिल ने पूरे शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मिलकर एंटरटेनमेंट का स्तर बढ़ा दिया है। आज शहनाज गिल का जन्मदिन है। उनका 27 वां जन्मदिन खास बना दिया है सिद्धार्थ शुक्ला ने।
बिग बॅास से बाहर आने के बाद भी दोनों के बीच की दोस्ती और लगाव ठीक इसी तरह जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी खबर सामने आ रही है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस पर कभी दोनों में से किसी ने खुलकर कोई बात नहीं रखी है। खैर, शहनाज गिल के बर्थडे पर सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी मां रीता और खास दोस्तों के साथ मिलकर आधी रात को जश्न मनाया। अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन के कुछ वीडियो शहनाज गिल ने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं।

जहां वह सिद्धार्थ शुक्ला और कुछ करीबी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में शहनाज गिल को बर्थडे बंप्स काफी अलग अंदाज में दिया गया है। जहां पर सिद्धार्थ ने अपने अन्य दोस्त की सहायका से शहनाज को उठाकर पूल में 27 की गिनती के बाज फेंक दिया। पूल में जाने के बाद शहनाज हंसने लगती हैं। वह इस वक्त का काफी मजा उठाते हुए दिख रही हैं। शहनाज ने एक होटल में अपना जन्मदिन मनाया। जहां केवल कुछ करीबी लोग ही मौजूद थे।
शहनाज गिल के इस पूल वीडियो को 16 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। फैंस शहनाज के लिए ट्रेंड भी चला रहे हैं। शहनाज यहां पर सभी के प्रति अपना आभार भी प्रकट किया है। देखिए शहनाज और सिद्धार्थ की मस्ती का ये मजेदार वीडियो। जहां शहनाज काफी खुश नजर आ रही हैं। केक कट करने के बाद वह सबसे पहले सिद्धार्थ को ही खिलाती हैं।
यहां देखिए एक और VIDEO


Click it and Unblock the Notifications